Breaking News
Home / ताजा खबर / लोगो की नज़र से ओझल दिल्ली की खूबसूरत जगह जहां मौजूद बनारस जैसा ‘घाट

लोगो की नज़र से ओझल दिल्ली की खूबसूरत जगह जहां मौजूद बनारस जैसा ‘घाट

यू तो दिल्ली में बहुत सारी ऐसी जगह जो आकर्षण का केंन्द्र बनी हुई है। वैसे दिल्ली के बारे में आप सभी जानते ही होंगे यहां देश विदेश के घूमने वाले पर्यटकों का दिल्ली मुख्य केंद्र भी माना जाता है। दिल्ली में बहुत सारे ऐसी जगह है जो दिल्ली के लोगो  को घूमने लिए ख़ास बनाती है।


चलिए दिल्ली की एक अलग खूबसूरत और अनोखी जगह से मिलवाते है जिसे ज्यादातर लोग नहीं जानते है। यह दिल्ली के लाल किले के ठीक पीछे कश्मीरी गेट के पास रिंग रोड के नजदीक फैले घाट का नाम निगमबोध घाट है। यंहा जाने के बाद एक पल के लिए आप बनारस के घाट को भूल जाएंगे।


इस घाट पर लोग स्न्नान भी करने आते है। दिल्ली का सबसे पुराना घाट है। इस जगह शांति और खूबसूरती बेहद अनोखी है।यंहा मध्यमगति से कलकल करता पानी बहता है। हर साल सर्दियों के शुरू होते ही सुदूर सर्बिया और रूस के पक्षी मेहमान बनकर यहां आते हैं। इन पक्षियों को देखना और यहां के विहंगम दृश्य को तस्वीरों के रूप में सहेजना एक अलग ही अनुभव देता है।

अगर आप समय निकाल कर इस घाट की सुंदरता देखने गए हैं तो आपको निराशा नहीं होगी क्योंकि सबसे पहले तो ये घाट बहुत ही साफ-सुथरा है और दूसरा यहां पर अत्यंत प्राचीन मंदिर, जिसे महाराज युधिष्ठिर ने महाभारत काल में बनवाया था। इस मंदिर का नाम नीली छतरी है। इसके साथ ही आपको यहां पर ब्रिटिश काल की कुछ इमारतें भी नजर आ जाएंगी। अगर आप जिंदगी की भगदौड़ से ऊब गए है तो दिल्ली की इस खूबसूरत जगह पर घूमने जरूर जाईये।

WRITTEN BY- RISHU TOMAR 

 

About News10India

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com