Breaking News
Home / ताजा खबर / आगरा में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा -भाजपा को 25-30 साल तक हटाने वाला कोई माई का लाल नहीं हुआ पैदा

आगरा में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा -भाजपा को 25-30 साल तक हटाने वाला कोई माई का लाल नहीं हुआ पैदा

Https

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने आगरा में शनिवार को भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की है।इस दौरान मतदाता प्रभावी संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. दिनेश शर्मा ने विपक्ष दलों पर जमकर निशाना साधते हुए कहा है कि कोई कहता है योगीजी मठ चले जाएंगे,मोदीजी हिमालय चल जाएंगे।इसके सठही उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का बच्चा-बच्चा योगी और मोदी है।उन्होंने कहा कि 25-30 साल तक भाजपा को कोई हिलाने वाला माई का लाल पैदा नहीं हुआ है।

इसके अलावा उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज है और कानून से खिलवाड़ करने की इजाजत किसी को नहीं है।किसी के भड़काऊ भाषण पर हमें प्रत्युत्तर नहीं करना है।उनकी भाषा का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देना है।आगे उन्होंने कहा कि पिछली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कांग्रेस की बड़ी नेता ने मौत का सौदागर कहा था।एक विपक्ष के नेता ने उन्हें हत्यारा बोला।प्रधानमंत्री ने उन्हें जवाब नहीं दिया था।उत्तर प्रदेश की जनता ने जवाब दिया था।

इसके साथ ही डॉ. दिनेश शर्मा ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा है कि पिछली बार जब सरकार में आए थे,तब घोषणा की थी कि मकान दिया जाएगा।फॉर्म भरवाना शुरू कर दिया।लाखों में फॉर्म भरवाए और मकान दिए हजारों में।अब वह बिजली के फार्म भरवा रहे हैं।ये लोग जनता को भ्रमित करने वाले हैं।इसके अलावा उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार आने के बाद 45 लाख मकान बनवाए गए है।ढाई करोड़ से ज्यादा शौचालय बनवाए गए है।करोड़ों गैस सिलिंडर बांटे गए हैं।

इस दौरान उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने सदर क्षेत्र में बैठक की और भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और कहा कि आज उत्तर प्रदेश की स्थिति बदली है।वो विकसित राज्य की तरफ बढ़ रहा है।आगे उन्होंने कहा कि जातिवाद, संप्रदायवाद और क्षेत्रवाद पर चलने वाले दल बुरी तरह परास्ति होंगे।झूठ के आधार पर शिगूफा छोड़ने वाले दल,जिनका सत्ता में नहीं आना है।वो दल आज कोपल कल्पित घोषणाएं कर रहे हैं।

About P Pandey

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com