Breaking News
Home / ताजा खबर / महारष्ट्र: हार्बर लाइन पर रेल सेवा बाधित ,स्टेशन के बीच गिरा पुल।

महारष्ट्र: हार्बर लाइन पर रेल सेवा बाधित ,स्टेशन के बीच गिरा पुल।

मुंबई में बारिश के कारण हाहाकार मचा हुआ है। भारी बारिश के कारण तिलक नगर और चेंबूर रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे की पटरियों पर पुल का हिस्सा गिर गया है। जिससे मुंबई में हार्बर लाइन पर रेल सेवा भी बाधित हो गई है। इस कारण दोनों तरफ से ट्रेनें पूरी तरह से रुक गईं। वहीं मलबा साफ करने के लिए रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों में जैसे मुंबई, ठाणे,पालघर, रायगढ़ और रत्नागिरी में लगातार दूसरे हफ्ते बारिश जारी है। इससे न सिर्फ सड़क यातायात बल्कि आम जन-जीवन प्रभावित हुआ है। मुंबई में लगातार 10 दिन से बारिश हो रही है। उपनगरों और शहर के निचले हिस्सों, सबवे और सड़कों पर तीन-चार फुट पानी भर गया है, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है।


वहीं मुंबई के बोरीवली, कांदीवली, अंधेरी, सांताक्रूज, खार, बांद्रा, माटुंगा, परेल, दादर, किंग्स सर्किल, सायन, विक्रोली, घाटकोपर, अकुर्ला, भांडुप, मुलुंड और अन्य हिस्सों में पानी भर जाने की वजह से लोगों को यातायात में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बीते 24 घंटों में मुंबई में 53.6 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई है।

https://www.youtube.com/watch?v=oyQb0IoZu9Y&t=17s

Written by- Pooja Kumari

About News10India

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com