Breaking News
Home / ताजा खबर / भारतीय संगीत की दुनिया का ओजस्वी चिराग बुझ गया, प्रधानमंत्री समेत कई दिग्गज हस्तियों ने जताया शोक

भारतीय संगीत की दुनिया का ओजस्वी चिराग बुझ गया, प्रधानमंत्री समेत कई दिग्गज हस्तियों ने जताया शोक

कुदरत के द्वारा बनाई गई संगीत सबसे खूबसूरत चीजों में से एक है। संगीत आत्मा की सबसे पवित्र सुंदरता है। माना जाता है। जैसे आत्मा नहीं मर सकती वैसे ही संगीत कभी नहीं मरता वो अमर होता है। क्युकी संगीत आत्मा से बनता आत्मा से बनी हुई चीजों की कभी कोई बराबरी नहीं कर सकता। इसीलिए वह अमर हो जाता है। कभी सोचा है। संगीत न होता तो दुनिया कैसी होती संगीत निहित आत्मा का अहम् हिस्सा है। ऐसे ही हिंदी संगीत की दुनिया की मशहूर हस्ती जिन्होंने हिंदी फिल्मो को अपने सुनहरे संगीत से सजाकर उन्हें अमर बना देने वाले प्रख्यात संगीतकार खय्याम साहेब का मुंबई के एक अस्पताल में सोमवार रात निधन हो गया।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुरसाम्राज्ञी लता मंगेशकर, फ़िल्मकार मुजफ्फर अली समेत कई अन्य बड़ी हस्तियों ने भी उनके निधन पर शोक जताया और इसे एक संगीत के युग का अंत बताया। प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी ने संगीतकार के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि उन्हें हमेशा युवा कलाकारों को बढ़ावा देने के लिए हमेशा  याद किया जाएगा।

Related image

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्ववीट किया। ” सुप्रसिद्ध संगीत खय्याम साहब के निधन से अत्यंत दुःख हुआ है। उन्होंने अपनी यादकर धुनों से अनगिनत गीतों को अमर बना दिया है। उनके योगदान के लिए फिल्म और कला जगत हमेशा उनका ऋणी रहेगा। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाए उनके चाहने वालो के साथ है। वाकई उनका निधन संगीत प्रेमियों के लिए दुखदायी है। कभी कभी और उमराव जान जैसी फिल्मो को अपने सदाबहार संगीत से सजाने वाले खयाम साहेब ने सोमवार को लंबी बीमारी के बाद  मुंबई  के अस्पताल में 92 साल की उम्र में आखिरी सांस ली।


जाने माने लेखक जावेद अख्तर ने ट्वीट करकहा , महान संगीतकार खय्याम साहेब निधन  बेहद शोकपूर्ण है। उंन्होने हर समय कई बेहतरीन नगमे दिए है लेकिन उन्हें अमर बनाने के लिए केवल एक ही काफी था “वो सुबह तो आएगी।” भारतीय महान संगीत को अपने बेहतरीन संगीत की रोशनी से प्रकाशित करने वाले   खय्याम साहेब को भावभीनी श्रंद्धाजलि आपकी आवाज़ संगीत दुनिया में हमेशा अमर रहेगी। यह दिन महान संगीतकार खय्याम साहब को समर्पित आज का दिन हिंदी संगीत की दुनिया का शोकपूर्ण दिन है।

WRITTEN BY- RISHU TOMAR


About News10India

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com