Breaking News
Home / खेल / IPL 2020: कोलकाता में आज पहली बार सजेगा क्रिकेटरों का बाजार, 12 देशों के 338 खिलाड़ी बिकेंगे

IPL 2020: कोलकाता में आज पहली बार सजेगा क्रिकेटरों का बाजार, 12 देशों के 338 खिलाड़ी बिकेंगे

सेंट्रल डेस्क प्राची जैन:  आईपीएल-13 के लिए बृहस्पतिवार को जब कोलकाता में पहली बार खिलाड़ियों की मंडी सजेगी तो वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के धांसू क्रिकेटरों के अलावा युवाओं पर भी फ्रेंचाइजी बड़ा दांव लगाना चाहेंगी। इस लुभावनी लीग का यह सत्र इसलिए भी अहम है क्योंकि 2020 में ही टी-20 विश्व कप होगा। हालांकि इसमें फ्रेंचाइजी टीमों को अपने खर्च पर लगाम कसनी होगी।

आठ फ्रेंचाइजी 73 स्थानों के लिए 12 देशों के 332 खिलाड़ियों पर बोली लगाएंगी। नीलामी में पांच ऑस्ट्रेलियाई पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, क्रिस लिन, मिशेल मार्श और ग्लेन मैक्सवेल शामिल हैं। ये पांचों और दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन और श्रीलंका के एंजेलो मैथ्यूज सबसे ऊंचे बेस प्राइज दो करोड़ रुपये में उपलब्ध होंगे। इसमें कोई भारतीय शामिल नहीं हैं।

वेस्टइंडीज के 22 वर्षीय बिग हिटर शिमरोन हेतमायर पर सबकी निगाह रहेगी। नीलामी से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने उन्हें रिलीज कर दिया है। भारत के खिलाफ पहले वनडे में 85 गेंदों में शतक जड़कर टीम को जीत दिलाने के बाद उन्होंने अपना दावा मजबूत कर दिया है।

उनका बेस प्राइज 50 लाख रुपये है। उन्हें पिछले साल बेंगलोर ने 4.2 करोड़ में खरीदा था। वह पांच मैचों में 90 रन ही बना पाए थे। भारतीय में रॉबिन उथप्पा, पीयूष चावला, यूसुफ पठान, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी आकर्षण का केंद्र होंगे।


युवाओं पर हो सकती है पैसों की बरसात

भारत के युवा क्रिकेटरों में मुंबई के बाएं हाथ के ओपनर यशस्वी जायसवाल, भारत की अंडर-19 विश्व कप टीम के कप्तान मेरठ के प्रियम गर्ग, तमिलनाडु के बाएं हाथ के स्पिनर आर साई किशोर, बंगाल के तेज गेंदबाज ईशान पोरेल, झारखंड के बायें हाथ के बल्लेबाज विराट सिंह और कर्नाटक के बल्लेबाज रोहन कदम पर फ्रेंचाइजी पैसों की बरसात कर सकती हैं। इन सभी बेस प्राइज 20 लाख रुपये है।

14 साल, 350 दिन के अफगानिस्तान के नूर अहमद सबसे युवा खिलाड़ी हैं। बाएं हाथ के चाइनामैन खिलाड़ी का बेस प्राइज 30 लाख रुपये हैं। हाल में भारत के खिलाफ अंडर-19 वनडे सीरीज में नूर ने नौ विकेट लिए थे। टीमों के कलाई के स्पिनरों के प्रति आकर्षण को देखते हुए उन्हें जल्द ही लिया जा सकता है।

https://www.youtube.com/watch?v=ra7TpcA7qwo

About News10India

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com