Breaking News

सपना चौधरी बनी माँ, बेटे को दिया जन्म।

हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी ने बेटे को दिया है जन्म। काफ़ी दिनों से खबरों में नहीं रहने से मायूस थे फ़ैन्स। परिवार में फैला खुशी का माहौल। इस खबर से उनके फैंस काफी खुश हैं। सपना चौधरी की मां ने इस बात की पुष्टि की।

हरियाणवी डांस क्वीन सपना चौधरी के फैंस के लिए बड़ी खबर है। सपना चौधरी के घर बेटे ने जन्म लिया है। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा है। सपना चौधरी को बेटा हुआ है। इस खबर के सामने आते ही उनके परिवार में खुशी का माहौल है। हर तरफ से उन्हें बधाई दी जा रही है। हालांकि, ये खबर उनके फैंस के लिए एक बड़ा झटका भी है। सपना चौधरी के मां बनने की खबर की पुष्टि खुद उनकी मां नीलम चौधरी ने की है। नीलम चौधरी ने सिर्फ सपना चौधरी के मां बनने की खबर की पुष्टि की, बल्कि उन्होंने इस शादी को दुनिया से छुपाकर रखने के पीछे की वजह का भी खुलासा किया है। 

सपना चौधरी की मां नीलम चौधरी ने बताया कि डांसर ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। नीलम ने बताया कि वह नानी बनकर काफी खुश हैं। वहीं परिवार में भी इस बात को लेकर काफी खुशी का माहौल है। सपना की शादी को छुपाकर रखने के पीछे की वजह पूछने पर नीलम चौधरी ने खुलकर बात की। नीलम ने बताया कि सपना ने हरियाणवी सिंगर, राइटर और मॉडल वीर साहू से जनवरी में कोर्ट मैरिज किया था। शादी के बाद कोई प्रोग्राम इसलिए नहीं किया गया, क्योंकि वीर साहू के फूफा जी का निधन हो गया था। इसी वजह से सपना की शादी की बात सामने नहीं आ सकी।  

इसी बातचीत में सपना चौधरी की मां नीलम चौधरी ने आगे बताया कि अब जब घर में इतनी बड़ी खुशी आई है तो इसे पूरे धूमधाम से मनाया जाएगा। अब पूरी दुनिया को इस बात की जानकारी दी जाएगी कि सपना चौधरी की शादी हो चुकी है और वह एक बेटे की मां बन गई हैं। 

यह भी पढ़ें: हाथरस केस में मुख्य आरोपी संदीप ने खोले बड़े राज 
यह भी पढ़ें: कैसे चिराग पासवान ने नीतीश कुमार की मुश्किल बढ़ायी
यह भी पढ़ें: जब पांडवों ने खाया पिता पांडु का मांस, और कृष्ण दिया सहदेव को ने श्राप; जानिए क्या है कथा 

About news

Check Also

Death Duty के नाम पर ट्रस्टियों ने दरभंगा राज के महल-गहने बेच दिए ! जानिए पूरी कहानी

क्या आप जानते हैं कि साल 1985 से पहले जब किसी धनी व्यक्ति, राजा या …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com