Breaking News
Home / ताजा खबर / जम्मू-कश्मीरः पाकिस्तानी सेना ने सुंदरबनी सेक्टर में किया संघर्षविराम का उल्लंघन

जम्मू-कश्मीरः पाकिस्तानी सेना ने सुंदरबनी सेक्टर में किया संघर्षविराम का उल्लंघन

सेंट्रल डेस्क सिमरन गुप्ता:-   हर बार मुंहतोड़ जवाब मिलने के बाद भी पाकिस्तान सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को पाकिस्तानी सेना ने राजोरी जिले केसुंदरबनी सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया। इस दौरान सीमा पार से मोर्टार शेलिंग फायरिंग की गई। भारतीय सेना जवाबीकार्रवाई कर रही है।  

 


 

इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार को पुंछ के कृष्णाघाटी सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। इस दौरान सीमा पार सेफायरिंग की गई थी। जिसमें भारतीय सेना का एक जवान घायल हो गया था। वहीं बुधवार को भी पुंछ के कृष्णाघाटी और बलनोईसेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। जिसका भारतीय सेना ने माकूल जवाब दिया।

इससे पहले 12 नवंबर को पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के शाहपुर और कीरनी सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। पांचनवंबर को भी पाक सेना ने कस्बा और कीरनी सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। इस दौरान सीमा पार से गोलाबारी मोर्टारशेलिंग की गई थी।


 

पाकिस्तानी सेना आए दिन संघर्षविराम का उल्लंघन कर रिहायशी इलाकों को निशाना बना रही है। पाक की ओर से की जा रहीफायरिंग के चलते सीमा से सटे इलाकों के नागरिक सहमे हुए हैं। वहीं, कठुआ के ग्रामीण पाकिस्तान की इन नापाक हरकतों को लेकरकई बार विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=puD8HUIzWF8

About News10India

Check Also

दिल्ली में सपा-आप का नया सियासी गठबंधन: अखिलेश-केजरीवाल की संयुक्त रैली से बदलेंगे चुनावी समीकरण

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बार समाजवादी पार्टी …

Leave a Reply