Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड / उत्तराखंड: बदरी-केदारनाथ और यमुनोत्री में हो रही बर्फबारी, शीतलहर की चपेट में निचले इलाके

उत्तराखंड: बदरी-केदारनाथ और यमुनोत्री में हो रही बर्फबारी, शीतलहर की चपेट में निचले इलाके

सेंट्रल डेस्क सिमरन गुप्ता:-   आज तड़के उत्तराखंड के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में मौसम ने करवट बदली ली। राज्य के अधिकतर इलाकों में मौसम खराब हो गया।केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्रीयमुनोत्री और पिथौरागढ़ की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का सिलसिला सुबह से जारी है। जिस कारणनिचले क्षेत्र शीतलहर की चपेट में गए हैं।  राजधानी देहरादून में भी आज सुबह से बादल छाए हुए हैं। शहर ठंड की चपेट में है।केदारनाथ में घने बादल छाए हुए हैं। यहां ऊपरी पहाड़ियों पर बर्फबारी हो रही है। यमुनोत्री धाम और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारीहो रही है। गंगोत्री के हर्षिल क्षेत्र में हल्की बारिश हो रही है। 

चमोली जिले में भी मौसम खराब है। यहां ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। नई टिहरी और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से बादलछाए हुए हैं। यहां बारिश की संभावना बनी हुई है। 


 

आज छाये रहेंगे बादल

राजधानी दून समेत आसपास के इलाकों में आज हल्के बादल छाये रह सकते हैं। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार कुछपहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हो सकती है। अन्य स्थानों पर मौसम साफ रहेगा। 

ऊंचाई वाले इलाकों में हुई बर्फबारी, निचले क्षेत्रों में पड़ रही कोरी ठंड 

चमोली जिले में शुक्रवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर बाद ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। जिससे ठंड का प्रकोपबढ़ गया है। निचले क्षेत्रों में कोरी ठंड पड़ रही है।

बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी और नीती घाटी सहित अन्य जगह पर बर्फबारी हुई। हेमकुंड और नीती घाटी में तापमानमाइनस तक पहुंच गया है।


 

बदरीनाथ और चोराबाड़ी में बर्फबारी

पहाड़ के कई हिस्सों में शुक्रवार को मौसम ने करवट बदली। बदरीनाथ में शाम को हल्की बर्फबारी हुई है। केदारनाथ में सुबह से बादलछाए रहे।  चोराबाड़ी, वासुकीताल समेत अन्य ऊंचाई वाले चोटियों पर बर्फबारी हुई। धाम में मौजूद वुड स्टोन के प्रभारी देवेंद्र बिष्ट नेबताया कि चोटियों पर बर्फबारी के चलते केदारपुरी में ठंड बढ़ गई है।

उधर, चमोली जिले में दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर बाद ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई, जिससे ठंड का प्रकोप बढ़ गयाहै। बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी और नीती घाटी सहित अन्य जगह पर बर्फबारी हुई। हेमकुंड और नीती घाटी में तापमानमाइनस में पहुंच गया है। 

https://www.youtube.com/watch?v=puD8HUIzWF8

About News10India

Check Also

दिल्ली में सपा-आप का नया सियासी गठबंधन: अखिलेश-केजरीवाल की संयुक्त रैली से बदलेंगे चुनावी समीकरण

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बार समाजवादी पार्टी …

Leave a Reply