Breaking News
Home / ताजा खबर / जानिए पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की ज़िन्दगी से जुडी कुछ ख़ास बातें।

जानिए पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की ज़िन्दगी से जुडी कुछ ख़ास बातें।

67 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाली पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का व्यक्तित्व बेहद ही शानदार था वह 25 साल की उम्र में मंत्री बनी और सुषमा ने अपने राजनीतिक करियर में कई रिकॉर्ड्स भी कायम किए। जानिए उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें :

– 1970 में ही सुषमा ने छात्र राजनीति की शुरुआत कर दी थी। उनके पिता ‘हरदेव शर्मा’ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख सदस्य थे।

– ‘अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद’ के साथ उनका छात्र राजनीति जीवन शुरू हुआ था। उस दौरान उन्होंने कई आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाई थी।


– सुषमा ने अपनी कानून की डिग्री ‘पंजाब यूनिवर्सिटी’ से हासिल की और उन्होंने महज 21 साल की उम्र में सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस शुरू कर दी थी।

– सुषमा ने आपातकाल के दौरान जयप्रकाश नारायण के आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महज 25 साल की उम्र में वह हरियाणा विधानसभा में चुनकर पहुंची थीं।

– बता दे कि हरियाणा कैबिनेट में सबसे कम उम्र में मंत्री पद संभालने का रिकॉर्ड भी सुषमा के नाम दर्ज हैं और उस वक्त वह 25 साल की थीं।

– 1977 से 79 तक सुषमा ने हरियाणा की चौधरी देवी लाल सरकार में श्रम मंत्रालय का कार्यभार संभाला था।


– 27 साल की उम्र में सुषमा को जनता पार्टी की हरियाणा यूनिट का अध्यक्ष बनाया गया।

– 1990 में सुषमा को बतौर राज्यसभा सदस्य चुना गया और उन्हें राष्ट्रीय राजनीति में एंट्री मिली। जहां उन्होंने अपने धारदार भाषणों से विरोधियों को पस्त किया।

– 1996 में वह दक्षिणी दिल्ली सीट से चुनकर लोकसभा में पहुंची थीं। अटल बिहारी सरकार में उन्हें दूरसंचार मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया था।

– 1998 में सुषमा दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री बनीं इसके साथ ही वह भाजपा की ओर से भी मुख्यमंत्री पद तक पहुंचने वाली पहली महिला नेता थीं।

Written by- Mansi 

About News10India

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com