Breaking News
Home / ताजा खबर / लता मंगेशकर की हालत में सुधार, महाराष्ट्र के राज्यपाल बोले- ‘उम्मीद है आप जल्द लौटेंगी’

लता मंगेशकर की हालत में सुधार, महाराष्ट्र के राज्यपाल बोले- ‘उम्मीद है आप जल्द लौटेंगी’

सेंट्रल डेस्क प्राची जैन:   90 वर्षीय गायिका लता मंगेशकर बीते दो दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने के बाद ब्रीच केंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। फिल्मी जगत से लेकर राजनीति तक के लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

इस बीच महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। उनकी तरफ से जारी एक पत्र में कहा गया है- ‘मैं आपकी सेहत के बारे में जानने के लिए चिंतित हूं। मुझे उम्मीद है कि कोई गंभीर स्थिति नहीं है और आप जल्द ही स्वस्थ होकर अपने हंसमुख स्वभाव के साथ वापस आ जाएंगी।’


 

इससे पहले लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के परिवार की तरफ से जारी बयान में कहा गया है- ‘लता दीदी अब पहले से बेहतर हैं। सभी की दुआओं के लिए शुक्रिया। हम उनके घर आने का इंतजार कर रहे हैं। हमारे साथ बने रहने और हमारी निजता का सम्मान करने के लिए धन्यवाद।’

गायिका को लाइफ सपोर्ट सिस्टम (जीवन रक्षक प्रणाली) पर रखा गया है। आज सुबह अस्पताल की ओर से कोई हेल्थ अपडेट जारी नहीं किया गया है लेकिन अस्पताल से जुड़े सूत्रों ने एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत में बताया है- लता जी लाइफ सपोर्ट सिस्टर पर हैं। उनकी सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है लेकिन वह खतरे से बाहर नहीं हैं।


 

बता दें कि साल 2001 में उन्हें भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ दिया गया था। उन्होंने 36 भारतीय भाषाओं में गाने रिकॉर्ड कराए हैं। लता मंगेशकर ने केवल हिंदी भाषा में 1,000 से ज्यादा गीतों को अपनी आवाज दी है। उन्हें साल 1989 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

https://www.youtube.com/watch?v=6sIW984_VNI&t=21s

About News10India

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com