Breaking News
Home / धार्मिक / गणेश जी के इन तीन मंत्रो से कैसे करे भगवान गणेश को खुश

गणेश जी के इन तीन मंत्रो से कैसे करे भगवान गणेश को खुश

हिन्दू धर्म मे ये मान्यता है कि सभी शुभ कार्यो से पहले गणेश भगवान का नाम सर्वोप्रथम लिया जाता है। मान्यता है कि मंत्रोच्चारण के जरिये भगवान को भी प्रसन्न किया जा सकता है।

ऐसे में भारत मे हर वर्ष गणेश उत्सव भी खूब जोरो शोरो से बड़े धूम धाम से मनाया जाता है। कहा जाता है कि, यदि इन तीन मंत्रो का उच्चारण गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए रोजाना आप कर लें तो, भगवान गणेश प्रसन्न होकर भक्तो के हर संकट को दूर कर उसकी झोली खुशियो से भर देते है।

पहला मंत्र

ॐ एकदन्ताय विद्महे वक्रतुंडाय धीमहि तन्नो बुद्धि प्रचोदयात।।

यह गणेश गायत्री मंत्र है इस मंत्र का सुबह शाम 108 बार जाप करने पर भगवान गणेश की आपके ऊपर अपरम्पार महिमा होगी आपके सभी दुख दर्द घर मे चल रहे तनाव से मुक्ति मिलेगी और मन शांत रहेगा।

दूसरा मंत्र

ॐ ग्लौम गौरी पुत्र, वक्रतुंड, गणपति गुरु गणेश।
ग्लौम गणपति, ऋद्धि पति, सिद्धि पति। करों दूर क्लेश।

इस मंत्र का सुबह शाम 108 बार जाप करने से सभी कलेशों से छुटकारा मिलेगा। घर की आर्थिक स्तिथि मजबूत होगी। साथ ही आपको खुशिया मिलेंगी और साथ ही घर मे सुख शांति का वास भी होगा। आपको इन मंत्रो का उच्चारण रोजाना करना होगा।

तीसरा मंत्र

गं क्षिप्रप्रसादनाय नमः

इस मंत्र के उच्चारण से विघ्न दूर होते है। और धन संपत्ति के भंडार भरते है दिन में 108 बार जाप करने से भगवान गणेश विघ्न हर लेते है।

इन मंत्रों का उच्चारण करने से पहले ध्यान रहे मदिरा का सेवन छोड़ दे मांस मीट इत्याद को त्याग कर ही इन मंत्रों का उच्चारण शुरू करे भगवान गणेश की अपार महिमा होगी।

#ganesh. #Ganeshmantra

About News Desk

Check Also

बम-बम बोलबम के नारों से गूंजायमान हो गया दरभंगा का अलीनगर

देश भर में धूमधाम और हर्षोल्लास के संग मनाया गया महाशिवरात्रि का पावन त्योहार। दरभंगा …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com