Breaking News
Home / ताजा खबर / धोनी का फैन हरियाणा से पैदल चलकर पहुंचा रांची

धोनी का फैन हरियाणा से पैदल चलकर पहुंचा रांची

Dhoni FAN
Mahendra Singh Dhoni’s Fan reached Ranchi on feet from Haryana

Mahendra Singh Dhoni’s Fan reached Ranchi on feet from Haryana: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टी 20 विश्व कप के दौरान टीम इंडिया के साथ यूएई में कुछ महीने बिताने के बाद रांची वापस लौट आए हैं।वैसे तो महेंद्र सिंह धोनी के फैंस तो करोड़ों लोग हैं,लेकिन उसमे से कुछ ऐसे भी हैं जिसने धोनी भी फैन हो जाते हैं।आपको बता दें कि धोनी से केवल एक मुलाकात के लिए धोनी का एक अजय गिल नामक फैन हरियाणा से 1436 किमी पैदल चलकर इनसे मिलने रांची पहुंचा है।धौनी से मिलकर अजय ने उनके फार्म हाउस से बाहर निकलकर खुशी का इजहार करते हुए कहा कि धोनी से मिलकर काफी खुश हैं. उन्हें 1436 किलोमीटर पैदल चलने का परिणाम अच्छा रहा।

यह भी पढ़ें: फैन ने शादी के कार्ड पर छपवाई अखिलेश की फोटो

धोनी ने खिंचवाई अपने फैन के साथ सेल्फी

बता दें कि माही से मिलने के बाद अजय गिल ने गले मिलकर आई लव यू भी कहा।माही ने अजय को फ्लाइट से वापस हरियाणा भेजने की व्यवस्था की। इसके अलावा माही ने अजय गिल को अपने फॉर्म हाउस के अंदर भी बुलाया तथा उसके साथ भी खिंचवाई।माहि इ अजय के बैड पर ऑटोग्राफ दिया और बेस्ट ऑफ लक बोल कर फ्लाइट के टिकट के साथ विदा कर दिया।बता दें कि धोनी ने अजय के रहने की व्यवस्था भी अपने फार्म हाउस में ही की थी।

धोनी के जबरा फैन के नाम से मशहूर है 18 साल का अजय गिल

आपको बता दें कि हरियाणा के जलान खेड़ा के 18 साल का अजय गिल महेंद्र सिंह धोनी के जबरा फैन के नाम से मशहूर हैं।उसने धोनी से मिलने के लिए तीन महीने में वह दूसरी बार पैदल यात्रा कर रांची पहुंचे थे।गौरतलब है कि पिछली बार उन्होंने 16 दिन में 1436 किलोमीटर की यात्रा की थी। हालाँकि इस बार उन्हों 18 दिन लगे हैं।वहीँ माही से मुलाकात के बाद अजय गिल ने कहा- मेरा जीवन धन्य हो गया।इस दौरान अजय गिल ने अपने बारे में बताते हुए कहा कि मैंने कसम खायी थी कि जब तक धोनी आशीर्वाद नहीं देंगे क्रिकेट नहीं खेलेंगे।15 अगस्त 2020 को धोनी के साथ मैंने भी क्रिकेट खेलना छोड़ दिया था और अब फिर से शुरू करुंगा।

इंडियन क्रिकेट टीम में जगह बनाउंगा। इसके आलावा अजय गिल ने बताया कि उसने 12वीं पास कर लिया है।बट दें कि अजय अपने शहर में ही नाई का काम करता है।इसके लावा अजय गिल ने कहा कि वे क्रिकेट खेलते हैं और इसी में अपना करियर बनाना चाहते हैं,जब से महेंद्र सिंह धोनी ने संन्यास लिया,तब से उन्होंने खेलना बंद कर दिया था, लेकिन अब वह उनका आशीर्वाद लेकर एक बार फिर से अपना करियर दोबारा से शुरू करेंगे।

Mahendra Singh Dhoni’s Fan reached Ranchi on feet from Haryana

यह भी पढ़ें: किराए पर बुलाए जाते हैं रिश्तेदार

About news

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com