Breaking News
Home / खेल / IPL-2020: सातवीं बार डेब्यू मैच में हारी मुंबई इंडियंस, टीम धोनी की धमाकेदार शुरुआत

IPL-2020: सातवीं बार डेब्यू मैच में हारी मुंबई इंडियंस, टीम धोनी की धमाकेदार शुरुआत

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन की शुरुआत हो चुकी है और पहले ही मैच में बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिला है। मुंबई इंडियंस को खिताब का मजबूत दावेदार माना जा रहा है। लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग पहले ही मुकाबले में मुंबई इंडियंस को चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों पांच विकेट से करारी शिकस्त का मुंह देखना पड़ा है। हालांकि आईपीएल के फर्स्ट मैच में हारना मुंबई इंडियंस के लिए नई बात नहीं है। ऐसा सातवीं बार हुआ है जब मुंबई इंडियंस ने अपने पहले ही मैच हार का सामना किया है। इन सात लगातार शिकस्त में दो बार ऐसा हुआ है कि मुंबई इंडियंस को चेन्नई सुपर किंग्स ने हराया है। डेब्यू मैच में मुंबई इंडियंस की हार का सिलसिला 2013 से शुरू हुआ और 2020 तक लगातार जारी है।

इस सीजन में भी मुंबई इंडियंस आईपीएल के डेब्यू मैच में हार के इस क्रम को तोड़ने में नाकाम दिखी। पहले मुंबई की टीम टॉस हारी और फिर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट गंवाते हुए 162 रन स्कोर बोर्ड पर दर्ज करा दिए थे। लेकिन माही की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स जीत के लिए खासी मजबूती से लड़ती दिखी। सीएसके ने मुंबई इंडियन्स की तरफ से दिए गए इस लक्ष्य को महज 19.2 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया।

https://youtu.be/5wywTUKJ8Sc

सीएसके के फैन्स पहली जीत का जश्न मना रहे हैं। हालांकि मुंबई इंडियंस के फैन्स के लिए पहले ही मैच में हार का मुंह देखना निराशा की बात नहीं होनी चाहिए। मुंबई की टीम के लिए डेब्यू मैच में हारना इतनी बड़ी चीज नहीं है। दरअसल पिछले सात में से चार सीजन में शुरुआती मैच में शिकस्त खाने के बाद इस टीम ने जोरदार वापसी भी की थी। मुंबई इंडियंस ने इन सात सालों में चार बार खिताब पर अपना कब्जा जमाया है। मुंबई इंडियंस की टीम ने पहली बार 2013 में आईपीएल का खिताब हासिल किया फिर 2015, 2017, 2019 में भी आईपीएल की ट्रॉफी पर अपना कब्जा किया है। तो साफ है कि मुंबई के फैन्स को अपनी उम्मीदें बनाए रखनी होंगी।

About Sakhi Choudhary

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com