Breaking News
Home / खेल / मुंबई इंडियंस की बादशाहत बरकरार, दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से रौंदा

मुंबई इंडियंस की बादशाहत बरकरार, दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से रौंदा

एक बार फिर मुंबई इंडियंस ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए आईपीएल के 2020 सीजन में खिताब पर कब्जा किया है। गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी के बाद कप्तान रोहित शर्मा की शानदार पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने दिल्‍ली कैपिटल्‍स को करारी शिकस्त दी है। फाइनल मुकाबले में दिल्ली को 5 विकेट से मात देकर पांचवीं बार खिताब पर कब्जा किया है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम पहले बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर उतरी थी। पहले मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने दिल्‍ली को काफी कम स्‍कोर पर सीमित कर दिया। इसके बाद रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए मैच को एकतरफा जीत की तरफ मोड़ दिया। दरअसल दिल्‍ली ने मुंबई की टीम को 157 रनों के स्कोर का लक्ष्‍य दिया था। इस आसान से लक्ष्य को मुंबई ने 8 गेंद बाकी रहते ही हासिल कर लिया।

157 रनों के स्कोर का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने धुआंधार शुरुआत की थी। रोहित शर्मा और क्विंटन डिकॉक के बीच हुई 45 रन की साझेदारी को आखिरकार मार्कस स्‍टोइनिस तोड़ा। इसके बाद रोहित के साथ सूर्यकुमार यादव ने दिल्ली के गेंदबाजों के धागे खोलकर रख दिए। सूर्यकुमार यादव 19 रनों की पारी खेली। इसके बाद ईशान किशन ने रोहित के साथ 47 रनों की साझेदारी की। इस मैच में रोहित शर्मा ने 51 गेंदों पर 68 रनों की शानदार पारी खेली।

वहीं अगर बात करें दिल्‍ली कैपिटल्‍स की बल्लेबाजी की तो इस टीम को पहली गेंद से ही खराब शुरुआत का सामना करना पड़ा था। ट्रेंट बोल्‍ट ने मार्कस स्‍टोइनिस को गोल्‍डन डक करके दिल्‍ली को पहला झटका दे दिया। इसके बाद बोल्‍ट ने 16 रन पर अजिंक्‍य रहाणे को आउट करके दिल्‍ली को दूसरा झटका दे दिया। इसके बाद शानदार फॉर्म में चल रहे शिखर धवन भी फाइनल में फ्लॉप रहे और 15 रन बनाकर आउट हो गए। 22 रन पर तीन झटके लगने के बाद कप्‍तान श्रेयस अय्यर ने ऋषभ पंत के साथ मिलकर टीम को संभालने की कोशिश की। पंत ने इस सीजन का अपनी पहली फिफ्टी बनाई थी। दिल्ली की टीम को राहत देते हुए पंत ने 38 गेंदों पर 56 रनों का स्कोर खड़ा किया था।

About Sakhi Choudhary

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com