Breaking News
Home / ताजा खबर / एक तरफ गर्मी तो दूसरी ओर सर्दी से परेशान राज्य

एक तरफ गर्मी तो दूसरी ओर सर्दी से परेशान राज्य

उत्तर भारत समेत दक्षिण भारत के कई राज्यों में गर्मी चरम पर है। लोगों को बाहर निकलना मुश्किल होता जा रहा है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब ,हरियाणा, राजस्थान, बिहार इसके अलावा कर्नाटक तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में कई इलाकों में ‘लू’ चल रही है जो कि बहुत ही खतरनाक तरीके से, जिसने तबाही मचा रखा है।


Image result for GARMI

आपको बता दें कि राजस्थान के चूरू में लगातार तीसरे दिन अधिकतम तापमान 50 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। जबकि दिल्ली में सोमवार को गर्मी 40 से 43 डिग्री के बीच रहा। तो वहीं भारत के कुछ ऐसे इलाकें है जहां लोग सर्दी से परेशान है। लोगों को रात को सोते समय कम्बल ओढ़ना पर रहा है। दिन में सर्द वाली कपड़े पहनने पड़ रहे है। यहां का तापमान 17 से -1 एक पहुँच जा रहा है।

आइये जानते है कुछ ऐसे शहर के बारे में जहां लोग सर्दी से परेशान है।

लेह- 

जम्मू कश्मीर के लेह में तापमान कम होने की वजह से काफी ठंड है। यहां दिन के समय तापमान 6-7 के करीब रहता है जबकि रात तापमान गिरकर ब1 डिग्री तक पहुंच जाता है।

Image result for लेह

समडोंग –

सिक्किम के समडोंग में जिसे ‘पूर्व का स्विट्जरलैंड’ कहा जाता है। यह क्षेत्र हिमालय के अंतर्गत आता है जो भारत का छोटा-सा राज्य है। उच्चतम तापमान करीब 17 डिग्री रहता है, लेकिन न्यूनतम तापमान करीब 7 से 8 डिग्री सेल्सियस तक रहता है।

Image result for सिक्किम,

द्रास-

जम्मू कश्मीर की एक और जगह द्रास है। जिसका तापमान अन्य शहर के अलावा काफी काम है। यहां का उच्च तापमान 3 डिग्री रहता है, जबकि निम्न तापमान माइनस 4 डिग्री तक पहुंच रहा है।

Related image

हेमकुंट-

एक तरफ पूरा उत्तर प्रदेश गर्मी की मार झेल रहा है तो वहीं दूसरी ओर उसके पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के कई इलाके सर्द की चपेट। हम बात कर रहे है उत्तराखंड के हेमकुंट के बारे में जिसका मौजूदा अधिकतम तापमान 17 डिग्री है, जबकि न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस है।

Image result for हेमकुंट

तवांग-

अरुणाचल प्रदेश के तवांग मे लोग रात और सुबह के वक्त गर्म कपड़े पहनने की मजबूर हो गए हैं। तवांग में अधिकतम तापमान 10 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

Image result for समडोंग

 

About News10India

Check Also

पीएम मोदी ने पूर्वोत्तर में बिगुल फूंका कहा- अबकी बार 400 पार

भले लोकसभा चुनाव की तारीखों का अब तक ऐलान नहीं हुआ है लेकिन चुनावी रैलियों …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com