Breaking News
Home / Uncategorized / ‘गो बैक टू पाकिस्तान’ लोगों ने लगाये नारे…

‘गो बैक टू पाकिस्तान’ लोगों ने लगाये नारे…

आर्टिकल 370 के बाद पाकिस्तान और भारत के बीच में कई तनाव उत्पन्न हो गए है। जिसके बाद पाकिस्तान ने भारत के साथ व्यापार करना और उनकी फिल्में देखना दोनों पर प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं दूसरी ओर सिंगर मीका सिंह पर पाकिस्तान में स्टेज शो करने पर विवाद उत्पन्न हो गया है। जिसके बाद सिने एसोसिएशन  ने उन पर रोक लगा दि है। उसी के साथ सिने एसोसिएशन ने उनके घर के बाहर प्रोटेस्ट शुरू कर दी।

जहां एक और मीका सिंह के खिलाफ लोगों ने नारेबाजी शुरू की है। वहीं कुमार सानु के बाद मीका सिंह के सहयोग में कई लोग नजर आ रहे है। दूसरी ओर प्रोटेस्ट कर रहे लोगों का कहना है कि पाकिस्तान ने पुलवामा जैसे हमले का अंजाम दिया जिसमे 40 से ज्यादा जवान शहीद हो गए तो ऐसे देशों के लिए मीका ने गाना गाया जो देशद्रोह से कम नहीं। जिसके बाद लोगों की हिंसा यहां तक पहुँच गयी की मीका सिंह को अब भारत में रहने का कोई अधिकार नहीं है।


 

लोगों का मानना हैं कि भारत ने उन्हें क्या नहीं दिया, नाम दिया, पैसा दिया, सब कुछ भारत ने दिया और उन्होंने  पाकिस्तान में जाकर पाकिस्तानियों के लिए गाना गाया, जो पुलवामा अटैक और पठानकोट सहित कारगिल जैसे अटैक के जिम्मेदार है। इन सभी अटैक के बाद पाकिस्तान से हमारा नाता टूट चुका है उसके बाद भी मीका ने पाकिस्तान के लिए गाना गाया। लोगों ने नारे लगाए और मीका को पाकिस्तान जाने के लिए कहा “गो बैक टू पाकिस्तान”।


इसी के ऊपर मीका सिंह के वकील फाल्गुनी ब्रहम भट्ट  ने कहा कि यह गैरकानूनी प्रोटेस्ट है, जिसका सहयोग हम बिल्कुल नहीं करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि मीका सिंह एक एनजीओ चलाते हैं जिसमें 5500 महिलाएं हैं जिन्हे तक धमकी दी गई है कि ऑफिस, एनजीओ तथा घरों में प्रोटेस्ट और तोड़फोड़ होगी इसी पर मिका सिंह की वकील ने बोला है की यह एक गैर कानूनी संस्था है, जो प्रोटेस्ट कर रही है और गैरकानूनी तरीके से कर रही है, साथ ही पंजाब में कई लोग उनके सहयोग में दिखे।
सपोर्ट करते हुए सिंगर दीपक ठाकुर ने सोशल मीडिया पर वीडियो डाल कर  कहा कि मीका सिंह को जनता माफ कर दे।

Writen by – Pooja kumari

https://youtu.be/3GZgjeLneVE

About News10India

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com