Breaking News
Home / ताजा खबर / जम्मू-कश्मीर में पाक सेना ने पुंछ के शाहपुर और किरनी सेक्टर में किया संघर्षविराम का उल्लंघन
indian army

जम्मू-कश्मीर में पाक सेना ने पुंछ के शाहपुर और किरनी सेक्टर में किया संघर्षविराम का उल्लंघन

जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले के शाहपुर और किरनी सेक्टर में मंगलवार सुबह पाक सेना ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया। पाकिस्तानी सेना दोनों सेक्टरों में मोर्टार शेलिंग करने के साथ ही भारी गोलाबारी कर रही है। जिसका भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है। इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने रविवार को मेंढर सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। पाक सेना की ओर से भारी गोलाबारी व मोर्टार शेलिंग की थी। अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान पूरी तरह से बौखलाया हुआ है। संघर्षविराम का उल्लंघन कर वह आतंकियों को घुसपैठ कराने की फिराक में जुटा हुआ है।


शनिवार को भी पाक सेना ने पुंछ जिले के केरनी कस्बा सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। वहीं 21 सिंतबर को पाकिस्तान ने पुंछ व राजोरी जिले में एलओसी पर अग्रिम चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए भारी गोलाबारी की थी। इसमें कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे। साथ ही 16 जानवरों की मौत हुई थी।

इससे ठीक एक दिन पहले पाकिस्तान ने रात आठ से 10 बजे के बीच नौशेरा, रात करीब पौने बारह बजे से देर रात दो बजे के बीच बालाकोट में छोटे हथियारों से गोलीबारी की और गोले दागे थे। गोलाबारी और बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर शाहपुर में भी कई स्कूलों को बंद किए गए थे।


 

इस साल दो हजार से अधिक बार गोलाबारी
अधिकारियों के अनुसार इस साल अभी तक पाकिस्तान ने 2050 से अधिक बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया है, जिसमें 21 भारतीय मारे गए हैं और कई अन्य घायल हुए हैं। भारत ने लगातार पाकिस्तान से कहा है कि वह अपने बलों से 2003 संघर्ष विराम समझौते का पालन करने और नियंत्रण रेखा तथा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शांति बनाए रखने के लिए कहे।

Written by: Simran Gupta

https://www.youtube.com/watch?v=UHXmonhl2S0

About News10India

Check Also

दिल्ली में सपा-आप का नया सियासी गठबंधन: अखिलेश-केजरीवाल की संयुक्त रैली से बदलेंगे चुनावी समीकरण

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बार समाजवादी पार्टी …

Leave a Reply