Breaking News
Home / ताजा खबर / दरभंगा में दंगा भड़काने की कोशिश नाकाम, छावनी में तब्दील हुआ पूरा इलाका

दरभंगा में दंगा भड़काने की कोशिश नाकाम, छावनी में तब्दील हुआ पूरा इलाका

सेन्ट्रल डेस्क, साहुल पाण्डेय/ वरुण : बिहार के दरभंगा जिले से बड़ी खबर आ रही है। खबर के अनुसार यहां दंगा भड़काने की कोशिश की गई है। जानकारी के अनुसार इलाके में इस घटना के बाद इलाके में दोनों समुदायों के बीच तनाव बना हुआ है। वहीं जानकारी मिल रही है कि पूरा इलाका इस समय छावनी में तब्दील हो चुका है। भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। मौके वारदात पर जिले के डीएम भी पहुंचे हुए है। स्थिति को समान्य कराने की कोशिश् जारी है।

पुलिस पर भीड़ ने किया पथराव

दरभंगा में मौजूद न्यूज10 के संवाददाता वरुण ने इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि मामला इलाके के शीशो डीह टोल, करकोली गाँव के समीप के हनुमान मंदिर का है। बताया जाता है कि मंदिर के पास किसी ने गौ मांस फेंक दिया था (हालांकि हम इस बात की पुष्टी नहीं कर रहे है) जिसके बाद इलाके में दो समुदायों के बीच तनाव बढ़ गया। लोग इसके बाद सुबह से ही मुख्य सड़क को जाम कर दिया और प्रदर्शन करने लगे।

प्रदर्शन कर रहे लोग उग्र हो गए। जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर 6 थानों की पुलिस पहुंची। लेकिन पुलिस भी लोगों पर काबू नहीं कर सकी और  गुस्साई भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव की इस घटना में करीब 10 लोगों के घायल होने की भी खबर है। वहीं सिमरी थाना के थानाध्यक्ष को भी सिर में चोट आई है। सभी घायलों को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

फिलहाल मिल रही जानकारी के अनुसार ​पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। चप्पे—चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। कोई भी अप्रिय घटना न हो इसका जायजा खुद दरभंगा के डीएम मौके पर पहुंच कर ले रहे है।
बतातें चलें कि आज सुबह हुई इस घटना पर समय रहते पुलिस और प्रशासन ने काबू पा लिया है। वर्ना कोई अप्रिय घटना घट सकती थी।

About News10India

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com