Breaking News
Home / ताजा खबर / BIG BREAKING – राष्ट्र के नाम PM मोदी का बड़ा संदेश , दुनिया की चौथी महाशक्ति बना भारत
MODI
MODI

BIG BREAKING – राष्ट्र के नाम PM मोदी का बड़ा संदेश , दुनिया की चौथी महाशक्ति बना भारत

27 मार्च को राष्ट्र के नाम संबोधन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत की अंतरिक्ष में हासिल की गई उपलब्धि को देश के सामने रखा। पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम  पर अपना महत्वपूर्ण संदेश दिया है इस संदेश के शुरूआत में ही मोदी ने कहा,भारत आज अंतरिक्ष के क्षेत्र में विश्व की चौथी महाशक्ति बन गया है। भारत ने एंटी सैटेलाइट मिसाइल क्षमता हासिल कर ली है।  भारत ऐसा करने वाला अमेरिका ,रूस और चीन के बाद चौथा देश है। इस तकनीक के कारण भारत अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में और सशक्त होगा।  आज जो यह सिद्धि प्राप्त की गई है। हर हिंदुस्तानी के लिए इससे बड़े गर्व का पल नहीं हो सकता है।’

उन्होंने कहा कि यह पूर्णतः स्वदेशी तकनीक पर आधारित परीक्षण है जो स्थल ,जल और वायु के बाद अंतरिक्ष में भी भारत की ताकत को बढ़ाएगा। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि हमारी जमीन पर गैरकानूनी तरीके से नजर रखने वाले फ्लाइंग ऑब्जेक्ट्स और सेटेलाइट्स को हम तुरंत नष्ट कर पाएंगे।

पीएम ने बताया कि कुछ ही वक्त पहले हमारे वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में 300 किलोमीटर दूर लो अर्थ अर्बिट में घूम रहे लाइव सैटेलाइट को मार गिराया है। यह एक पूर्व निर्धारित लक्ष्य था। उसे एंटी सैटेलाइट मिसाइल द्वारा मार गिराया। सिर्फ तीन मिनट में यह ऑपरेशन पूरा किया गया।

https://www.youtube.com/watch?v=T0iip3tBMiE&t=77s

About Chandani Kumari

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com