Breaking News
Home / ताजा खबर / साल 2022 का स्वागत करने के लिए तैयार हैं प्रियंका चोपड़ा

साल 2022 का स्वागत करने के लिए तैयार हैं प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड गलियारों कि देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा साल 2022 का स्वागत करने के लिए काफी एक्साएटिगं हैं।वह 2022 को बेहद ही शानदार तरीके से सेलिब्रेट करने के मूड में हैं। उन्होंने अपने लॉस एंजलिस के घर से न्यू ईयर की एक तस्वीर शेयर की हैं, जिसमें वह एक झूले पर बैठीं मुस्कुराती नजर आ रहीं हैं। जिसके बाद ये काफी तेजी से वायरल हो गई है।

जैसे कि हम लोग जानतें है कि प्रियंका सोशल मीडिया पर काफी एक्टीव रहती हैं।हाल ही में लेटेस्ट फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए प्रियंका कैप्शन में लिखती हैं कि वे ‘नए साल के लिए तैयार है’। फोटो में प्रियंका पर्पल की कलर स्लीवलेस ड्रेस के साथ मैचिंग शूज भी कैरी की हुई दिख रही हैं। जिसमें वे बेहद ही खुबसुरत नजर आ रही है।

जैसा कि हम लोग जानतें है कि प्रियंका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो भी फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब जल्द ही में प्रियंका ने थैंक्स गिविंग डे के पर पति निक जोनस के साथ एक रोमांटिक फोटो शेयर की थी, जिसमें वह अपने निक को अपनी बांहों में को पकड़ रखी थीं जिसमें निक प्रियंका को बड़े ही प्यार से देख रहे थे। फोटों को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, कि ‘ऐसा बहुत कुछ है जिसके लिए मैं आभारी हूं। दोस्त परिवार… मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं निक जोनस। थैंक्स गिविंग की शुभकामनाएं सभी को जो मना रहे हैं।’

आपको बता दें कि अभी कुछ दिनों पहले ही प्रियंका चोपड़ा इंस्टाग्राम पर अपने नाम के आगे से जोनस सरनेम हटाए जाने को लेकर काफी चर्चा में बना हुई थी। जैसे ही उन्होनें सरनेम को चेंज किया वैसे ही सोशल मीडिया पर दोनों के तलाक की अफवाहें शुरु हो गई थी, हालांकि बाद में प्रियंका ने सरनेम हटाए जाने के पीछे कारण बताया उन अफवाहों पर ताला लगा दीं।

About P Pandey

Check Also

पीएम मोदी ने पूर्वोत्तर में बिगुल फूंका कहा- अबकी बार 400 पार

भले लोकसभा चुनाव की तारीखों का अब तक ऐलान नहीं हुआ है लेकिन चुनावी रैलियों …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com