Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड / पश्चिमी यूपी से कांग्रेस का अभियान, प्रियंका गांधी बोलीं- ‘कांग्रेस की सरकार आई तो खत्म होंगे नए कृषि कानून’

पश्चिमी यूपी से कांग्रेस का अभियान, प्रियंका गांधी बोलीं- ‘कांग्रेस की सरकार आई तो खत्म होंगे नए कृषि कानून’

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों का वक्त जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे ही कांग्रेस एक बार फिर पार्टी कैडर में जान फूंकने की कोशिश कर रही है। इसकी जिम्मेदारी इस बार खुद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी संभाल रही हैं। कांग्रेस अब कृषि कानूनों के विरोध में खुलकर सामने आ चुकी है।किसान वोटबैंक की साधने के लिए कांग्रेस ने धरातल पर काम करना भी शुरू कर दिया है। कांग्रेस ने पश्चिमी यूपी में जय जवान-जय किसान अभियान की शुरुआत कर दी है। सहारनपुर में आयोजित किसान महापंचायत कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने कृषि कानूनों को लेकर सरकार पर तीखा निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार ने जो 3 कृषि कानून बनाए हैं वो राक्षस रूपी कानून हैं और ये किसानों को मारना चाहते हैं। ये कानून बीजेपी के पूंजीपति मित्रों के लिए जमाखोरी के दरवाजे खोल देगा। कांग्रेस की सरकार बनेगी तो ये कानून खत्‍म कर दिए जाएंगे।

इसके अलावा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार बनेगी तो कानून आपको पीसने के लिए नहीं बल्कि मदद करने के लिए बनाए जाएंगे। हम आपके जीवन के साथ राजनीति नहीं करेंगे। प्रियंका गांधी ने कहा कि बीजेपी का नया कानून ‘अरबपतियों’ की मदद करेगा और वो किसानों की उपज का मूल्य तय करेंगे। साथी ही प्रियंका ने कहा कि किसानों को देशद्रोही कहने वाला और उसका मजाक उड़ाने वाला कतई देश भक्त नहीं हो सकता।

इसके अलावा सहारनपुर किसान महापंचायत के मंच से प्रियंका गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर तीखा तंज कसा है। प्रियंका गांधी ने कहा कि पीएम मोदी के 56 इंच के सीने में छोटा सा दिल है, जो किसानों के बजाए अपने खरबपति दोस्तों के लिए धड़कता है। प्रियंका गांधी ने कहा कि 16 हजार करोड़ में अपने लिए दो जहाज खरीद लिए और 20 हजार करोड़ रुपये संसद भवन के सौंदर्यीकरण के लिए खर्च कर रहे हैं। मगर आपके 15000 करोड रुपए का बकाया आज तक आपको नहीं मिला. वो किसानों का दिल नहीं समझ रहे हैं।

About Sakhi Choudhary

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com