Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड / चित्रकूट में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी की हुंकार

चित्रकूट में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी की हुंकार

Priyanka Gandhi

Priyanka Gandhi Speech in Chitrakoot: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी ने आज चित्रकूट के रामघाट पर “लड़की हूँ-लड़ सकती हूँ” संवाद को संबोधित करते हुए महिलाओं से उत्तर प्रदेश को बदहाली से निकालने के लिए संघर्ष में आगे आने का आह्वान किया है।

इसके अलावा उन्होंने हिंदी कवि पुष्यमित्र उपाध्याय की एक कविता पढ़ते हुए कहा कि ‘‘उठो द्रोपदी शस्त्र उठा लो, अब गोविंद न आयेंगे!’’

ख़ास बातें

संवाद के दौरान प्रियंका गाँधी ने कहा कि महिलाओं को अपनी हालत बदलने के लिए ख़ुद संघर्ष करना होगा।

कांग्रेस पार्टी हर क़दम पर उनके (महिलाओं के ) साथ है।

आगे उन्होंने महिलाओं का आह्वान किया कि अगले चुनाव में वे आंख मूंद कर महिलाओं को वोट दें।

इससे पहले आगामी चुनाव में महिलाओं को 40 फ़ीसदी टिकट देने सहित तमाम प्रतिज्ञाओं का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिला सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

साथ ही सरकार बनने पर पुलिस में एक चौथाई महिलाओं को भर्ती करने और महिलाओं की शिकायत न सुनने वाले अधिकारी को दस दिन में सस्पेंड करने के अलावा एक विशेष आयोग के गठन के ऐलान पर विचार चल रहा है।

इसी बीच कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन रावत ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आज दोपहर माता चित्रकूट के ऐतिहासिक मत्तगजेंद्रनाथ मंदिर में दर्शन करने के बाद जब प्रियंका गाँधी रामघाट पहुँचीं

स्वागत सत्कार

वहां मौजूद हज़ारों महिलाओं और कट्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया था।

संवाद शुरू करते हुए कांग्रेस महासचिव ने पहले वहां मौजूद विभिन्न वर्गों की महिलाओं से उनका दु:ख दर्द सुना और फिर अपनी बात कही।

महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि लाकडाउन के दौरान लाखों मजदूर पैदल बुन्देलखण्ड लौटने को मजबूर हुए।

तब कांग्रेस के तमाम प्रयासों के बावजूद मोदी सरकार ने बसों का इन्तजाम नहीं किया।

लेकिन अब उनकी रैली के लिए हजारों सरकारी बसों का इन्तजाम किया जा रहा है।

बुन्देलखण्ड के लोगों का दर्द न महसूस करने वाले यहां पर वोट मांगने आ रहें हैं।

प्रियंका गांधी ने कहा कि महिलाओं की स्थिति में तब तक सुधार नहीं होगा जब तक फ़ैसले लेने वाली जगहों पर महिलाएं नहीं होंगी।

कांग्रेस ने इसी लिए चुनाव में 40 फ़ीसदी टिकट महिलाओं को देने का ऐलान किया है।

महिलाएं ही महिलाओं का दर्द समझ सकती हैं और जब विधानसभा में बड़ी तादाद में महिलाएं होंगी तो उनके पक्ष में नीतियां भी बनेंगी।

संघर्ष सत्ता का

आगे प्रियंका गांधी ने महिलाओं से संघर्ष में आगे आने का आह्वान किया और ये कविता पढ़ी- “उठो द्रोपदी शस्त्र उठा लो, अब गोविंद न आयेंगे!”

आपको बता दें कि Priyanka Gandhi Speech in Chitrakoot में संवाद के दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, विधानमंडल दल की नेता अराधना मिश्र मोना, राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल, राषट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत समेत तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

About news

Check Also

भाजपा की ‘ट्रैक्टर रैली’ बनी आकर्षण का केंद्र

सड़कों पर सैकड़ों की संख्या में ट्रैक्टर और हजारों की संख्या में किसान भाइयों को …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com