Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड / मौनी अमावस्या पर प्रयागराज पहुंचीं प्रियंका गांधी, संगम पर लगाई डुबकी

मौनी अमावस्या पर प्रयागराज पहुंचीं प्रियंका गांधी, संगम पर लगाई डुबकी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में नई जान फूंकने के लिए कांग्रेस महासचिव औऱ यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी जी जान से जुटी हुई हैं। हाल ही के दिनों में कई बार प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश का रुख करते देखा गया है। आज भी प्रियंका गांधी प्रयागराज पहुंचीं थी लेकिन ये दौरान राजनीतिक ना होकर निजी था। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार को प्रयागराज पहुंचीं। वो एयरपोर्ट से सीधे आनंद भवन गईं और फिर वहां से सीधे संगम पहुंचीं। संगम पर प्रियंका गांधी ने मौनी अमावस्या के मौके पर स्नान किया।

प्रयागराज एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी का जोरदार स्वागत किया। आज के दौरे के दौरान प्रियंका गांधी ने मीडिया से दूरी बनाए रखी और किसी के भी सवालों का जवाब नहीं दिय़ा। इसके बाद प्रियंका आनंद भवन से अरैल घाट पहुंचीं। यहां नाव पर सवार होकर संगम स्नान के लिए पहुंचीं। प्रियंका गांधी के साथ यूपी में कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा और प्रमोद तिवारी सहित कई अन्य कांग्रेसी नेता मौजूद थे।

प्रियंका गांधी ने संगम पर स्नान किया और मौनी अमावस्या के दिन उनका ये दौरा खासा अहम माना जा रहा है। प्रियंका गांधी ने पूरे रीति रिवाज के साथ संगम पर पूजा अर्चना भी की। वहीं इस दौरान प्रियंका गांधी की नाव चलाते हुए तस्वीरें भी सामने आई।

हाल ही में प्रियंका गांधी ने सरकार पर तीखे हमले किए हैं। सहारनपुर में किसान महापंचायत के दौरान प्रियंका गांधी ने सरकार पर जोरदार निशाना साधा था। कृषि बिलों के विरोध में कांग्रेस पूरी तरह से खुलकर किसानों के साथ आ खड़ी हुई हैं। ऐसे में राजनीति विश्लेषक मान रहे हैं कि कांग्रेस किसानों के मुद्दे के साथ साथ धर्म कार्ड भी भुनाना चाहती हैं। और प्रियंका के प्रयागराज दौरे को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।

About Sakhi Choudhary

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com