Breaking News
Home / दिल्ली - एनसीआर / जल्द ही चुनावी मैदान में नज़र आ सकती हैं प्रियंका गांधी वाड्रा

जल्द ही चुनावी मैदान में नज़र आ सकती हैं प्रियंका गांधी वाड्रा

सेन्ट्रल डेस्क, कौशल : प्रियंका वाड्रा के कांग्रेस महासचिव बनते ही उनके चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं। कार्यकर्ताओं और राजनीतिक विश्लेषकों के द्वारा अटकलें लगाई जा रहीं हैं कि प्रियंका किस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। नव निर्वाचित महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को विदेश से भारत लौट आईं हैं।

NEWS 10 INDIA की लेटेस्ट खबरें और अपडेट्स जानने के लिए आप हमारे FACEBOOK पेज को लाइक करना ना भूलें। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें ।

FACEBOOK

बता दें कि प्रियंका अपनी बेटी इलाह का इलाज कराने के लिए अमेरिका गईं थीं। स्‍वदेश लौटने के बाद प्रियंका ने कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी के साथ-साथ कई बड़े नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने इस दौरान उत्‍तर प्रदेश की रणनीति को लेकर चर्चा की।

NEWS 10 INDIA की खबरों को और अधिक विस्तार से जानने के लिए अब आप हमें Twitter पर भी फॉलो कर सकते है । क्लिक करें नीचे दिए लिंक पर ।

TWITTER

यूपी कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को उनका नया ऑफिस भी दे दिया गया है। बता दें कि दिल्ली के 24 अकबर रोड में मौजूद कांग्रेस मुख्यालय में प्रियंका को उनका कमरा दे दिया गया है। इस कमरे के बाहर प्रियंका वाड्रा के नाम की नेम प्लेट भी लगा दी गई है। खास बात ये है कि इसी कमरे से प्रियंका वाड्रा के भाई राहुल गांधी ने अपने पॉलिटिकल करियर की शुरुआत की थी। बता दें कि प्रियंका गांधी का ये कमरा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के कमरे के  बगल में है। संभावनाएं हैं कि प्रियंका गांधी अपनी मां सोनिया गांधी की रायबरेली सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं।

About News10India

Check Also

भाजपा की ‘ट्रैक्टर रैली’ बनी आकर्षण का केंद्र

सड़कों पर सैकड़ों की संख्या में ट्रैक्टर और हजारों की संख्या में किसान भाइयों को …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com