Breaking News
Home / ताजा खबर / 11 फरवरी को प्रियंका गांधी करेंगी रोड शो

11 फरवरी को प्रियंका गांधी करेंगी रोड शो

सेन्ट्रल डेस्क, अरफा जावेद- कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अमेरिका से लौटने के बाद मोर्चा संभाल लिया है। प्रियंका वाड्रा 11 फरवरी को लखनऊ से अपने चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगी। बता दें कि प्रियंका 4 दिवसीय दौरे पर लखनऊ जा रही हैं। शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष राजब्बर ने प्रमुख नेताओं की बैठक में प्रियंका गांधी के रोड शो का मार्ग तय किया है और आसपास के लोगों को भीड़ जुटाने का निर्देश दिया है। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस दौरे के दौरान कांग्रेस महासचिव पार्टी दफ्तर में नहीं बल्कि वीवीआईपी गेस्ट हाउस में रुकेंगी।

NEWS 10 INDIA की लेटेस्ट खबरें और अपडेट्स जानने के लिए आप हमारे FACEBOOK पेज को लाइक करना ना भूलें। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें ।

Facebook

NEWS 10 INDIA की खबरों को और अधिक विस्तार से जानने के लिए अब आप हमें Twitter पर भी फॉलो कर सकते है । क्लिक करें नीचे दिए लिंक पर ।

Twitter

एयरपोर्ट से लेकर पार्टी दफ़्तर तक होगा रोड शो

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक प्रियंका का ये रोड शो एयरपोर्ट से लेकर कांग्रेस पार्टी के दफ्तर तक होगा। इस रोड शो में उनका तकरीबन 3 दर्जन जगहों पर स्वागत किया जाएगा। इस रोड शो के दौरान प्रियंका लगभग हर चौक-चौराहे पर बने महापुरुषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण करते हुए आगे बढ़ेंगी। आखिर में माल्यार्पण राजीव गांधी की प्रतिमा पर किया जाएगा। कांग्रेस सूत्रों की मानें तो ये रोड शो तकरीबन 9 घंटों तक चलेगा। बता दें कि ये प्रतिमा कांग्रेस दफ्तर के बाहर चौराहे पर लगी है। प्रियंका के इस कार्यक्रम पर शनिवार को AICC कार्यालय में मुहर लगेगी।

प्रियंका के साथ-साथ राहुल भी होंगे रोड शो में शामिल

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी पहले दिन प्रियंका के साथ रोड शो और साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया 13 फरवरी को और प्रियंका गांधी 14 फरवरी को अपने 4 दिनों के दौरे के बाद दिल्ली लौटेंगी। इस दौरे के दौरान प्रियंका गांधी कांग्रेस के सीनियर नेताओं से मिलेंगी। इसके अलावा प्रियंका गांधी पत्रकारों के साथ औपचारिक और अनौपचारिक बातचीत भी कर सकती हैं।

 

About News10India

Check Also

पीएम मोदी ने पूर्वोत्तर में बिगुल फूंका कहा- अबकी बार 400 पार

भले लोकसभा चुनाव की तारीखों का अब तक ऐलान नहीं हुआ है लेकिन चुनावी रैलियों …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com