Breaking News
Home / ताजा खबर / पंजाब के गायक सिद्धू मूसेवाला ने चंडीगढ़ में थामा पार्टी का हाथ

पंजाब के गायक सिद्धू मूसेवाला ने चंडीगढ़ में थामा पार्टी का हाथ

पंजाब के गायक सिद्धू मूसेवाला अधिकतर अपने गीतों की वजह से विवादों में रहने वाले पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। चंडीगढ़ स्थित पंजाब भवन में शुक्रवार को सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिद्धू और परिवहन मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने उन्हें पार्टी में शामिल करवाया। मूसेवाला युवाओं में काफी लोकप्रिय हैं। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस पंजाब में उन्हें बतौर स्टार प्रचारक उतार सकती है। साथ ही उन्हें टिकट दिए जाने की भी काफी चर्चा है।

सिद्धू मूसेवाला अपने गीतों में गन कल्चर को बढ़ावा देने के लिए विवादों में रहते हैं। वहीं उनके कांग्रेस में शामिल होने के दौरान जब पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इसका फैसला जनता करेगी।

यह भी पढ़ें: पंजाब में बन सकता है नया गठबंधन, कांग्रेस और आप को रोकने के लिए साथ आ सकते हैं कैप्टन और सुखबीर

चन्नी और सिद्धू ने किया स्वागत

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बताया की कि सिद्धू मूसेवाला युवा, उत्साही और प्रतिभाशाली हैं। कांग्रेस परिवार में उनका स्वागत है। मुझे विश्वास है कि वह अपनी पूरी क्षमता से लोगों की सेवा करेंगे और कांग्रेस पार्टी के संदेश को जमीनी स्तर पर फैलाएंगे।

वहीं नवजोत सिद्धू ने मूसेवाला का स्वागत करते हुए कहा कि अब सिद्धू एक और एक ग्यारह हो गए हैं और विपक्ष नौ दो ग्यारह होगा।

यह भी पढ़ें: पंजाब में विधायकों के बारे में जानकारी को सार्वजनिक करने की मांग पर हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

पंजाब के गायक सिद्धू मूसेवाला कई बार फंस चुके है विवादों में

सिद्धू के एक गीत ‘बाई बाई’ में मुर्गे की लड़ाई के साथ-साथ हथियारों का प्रदर्शन कर हिंसा को बढ़ावा देने के कारण उनके खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस में शिकायत दी गई थी। बता दे की उनके एक और के गीत ‘संजू’ में हथियारों के इस्तेमाल का महिमामंडन किया गया था।

बता दे की इस गाने में मूसेवाला ने खुद को संजय दत्त के मुकाबले का बताया था। वहीं सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मचारियों की एके-47 से फायरिंग करने का वीडियो वायरल होने के बाद भी मूसेवाला विवादों में फंस चुके हैं।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में चन्नी और नवजोत से राहुल ने की मुलाकात

इससे पहले वे एक गीत में माई भागो के संबंध में टिप्पणी करने के बाद विवादों में घिर गए थे।

About Swati Dutta

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com