Breaking News
Home / देश / राफेल पर नींबू-नारियल- कांग्रेस ने ली चुटकी, सोशल मीडिया पर चर्चा

राफेल पर नींबू-नारियल- कांग्रेस ने ली चुटकी, सोशल मीडिया पर चर्चा

फ्रांस में भारत को पहला राफेल सौंप दिया गया है. इस मौके पर खुद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह फ्रांस में मौजूद रहे और उन्होंने खुद इस लड़ाकू विमान को रिसीव किया. उन्होंने राफेल में उड़ान भी भरी. लेकिन उड़ान भरने से पहले राफेल की शस्त्र पूजा हुई. राजनाथ सिंह ने ऊँ (ओम) लिखकर, नारियल चढ़ाकर और पहियो के नीचे नींबू रखकर राफेल की पूजा की. लेकिन राफेल की इस तरह पूजा करने पर सोशल मीडिया में जमकर चर्चा हुई. नेताओं से लेकर आम लोगों ने इस पर खूब चुटकी ली. वहीं कुछ लोगों ने इसे भारतीय संस्कृति की पहचान बताया.

 

हाल ही में आम आदमी पार्टी से कांग्रेस में शामिल होने वाली अलका लांबा ने राजनाथ सिंह की राफेल पूजा पर चुटकी ली. उन्होंने कहा कि भारत आने से पहले ही राफेल ने दो नींबुओं का सफाया कर दिया. साथ ही भारत को दुश्मन की नजरों से बचाया. अलका लांबा ने ट्विटर पर लिखा- “सोचो अभी तो फ्रांस निर्मित राफेल भारत में पहुंचा भी नहीं और आने से पहले ही हासिल की पहली बड़ी कामयाबी, करा 2 हरे भरे नींबूओं का सफाया और भारत को दुश्मन की बुरी नजरों से भी बचाया.”

 

 

साथ ही अलका लांबा ने ये भी कहा कि अगर एके एंटनी और पूर्व राष्ट्रपति को ऐसा मौका मिला होता तो क्या वो भी हाथ में बाईबिल और कुरान लेकर अपने धर्म के मुताबिक वही करते जो रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने किया.

कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने भी राजनाथ सिंह के फ्रांस जाकर राफेल को रिसीव करने पर सवाल खड़े कर दिए. उन्होंने कहा कि इसे भारतीय वायुसेना भी रिसीव कर सकती थी. फिर रक्षामंत्री क्यों फ्रांस गए. राफेल पर नींबू और उसकी पूजा किए जाने को लेकर उन्होंने कहा कि दशहरे को राफेल से क्यों जोड़ा गया. इस सरकार की यही परेशानी है कि काम करने से ज्यादा नाटक होता है.

 


 

 

कांग्रेस के अलावा सोशल मीडिया पर बाकी लोगों ने भी नींबू-नारियल पर सवाल खड़े किए. राफेल के कुछ कार्टून बनाकर ट्विटर पर शेयर हुए, जिसमें बताया गया कि भारत आने पर राफेल का क्या होगा. एक ट्विटर यूजर ने राफेल का ये कार्टून शेयर करते हुए लिखा- जब राफेल भारत आ जाएगा.

 

 

एक ट्विटर यूजर ने राफेल के पहियों के सामने नींबू की फोटो शेयर करते हुए लिखा, क्या आप मान सकते हैं कि 1638 करोड़ सिर्फ दो नींबुओं की वजह से सही उड़ान भर पा रहा है. अगर आप नहीं मानते तो आप पर एंटी इंडियन का ठप्पा लगा दिया जाएगा.

 

 

एक ट्विटर यूजर ने भारत औ फ्रांस की तुलना करते हुए लिखा, वो फाइटर जेट बनाते हैं और हम उसके पहियों के नीचे नींबू और ऊपर नारियल लगाते हैं.

 

सोशल मीडिया पर राफेल की इन तस्वीरों को लोग तरह-तरह के पोस्ट कर रहे हैं. लोग नींबू और नारियल की इन फोटोज को अब तक की बेहतरीन तस्वीर बता रहे हैं.

 

WRITTEN BY : HEETA RAINA 

 

https://www.youtube.com/watch?v=CSfKwDLTX-4

About News10India

Check Also

दिल्ली में सपा-आप का नया सियासी गठबंधन: अखिलेश-केजरीवाल की संयुक्त रैली से बदलेंगे चुनावी समीकरण

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बार समाजवादी पार्टी …

Leave a Reply