Breaking News
Home / ताजा खबर / बिहार चुनाव में राजनाथ सिंह का शायराना अंदाज, भोजपुरी में साधा विपक्ष पर निशाना

बिहार चुनाव में राजनाथ सिंह का शायराना अंदाज, भोजपुरी में साधा विपक्ष पर निशाना

बिहार विधानसभा चुनाव में वार-पलटवार का दौर ना सिर्फ तीखा होता जा रहा है बल्कि अब गड़े मुर्दे भी उखाड़े जा रहे हैं। बीजेपी ने अपने कई स्टार प्रचारक कैंपेनिंग के लिए उतारे हैं। वहीं केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी बिहार चुनाव में प्रचार के लिए पहुंचे हैं। राजनाथ सिंह ने अपने भाषणों में ना सिर्फ विपक्ष पर तीखा निशाना साधा बल्कि नए अंदाज में बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश खासी चर्चा में है। राजनाथ सिंह ने अपने भाषण में भोजपुरी का इस्तेमाल करते हुए विपक्षी गठबंधन पर जमकर कटाक्ष किए।

राजनाथ सिंह ने रैली के दौरान भाषण देते हुए आरजेड़ी को अपने निशाने पर लिया। इस दौरान राजनाथ सिंह ने लालू प्रसाद यादव और कांग्रेस पर हमला किया। इस दौरान भोजपुरी में बोलते हुए राजनाथ सिंह शायराना अंदाज में दिखे।

राजनाथ सिंह ने कहा कि – ‘लालटेन फूट गईल ह, तेल बह गईल ह, अब ना पंजा के चली ना उनकर खेल चली’। इसका मतलब है कि लालटेन फूट गई है और तेल बह गया है, अब न कांग्रेस की चलेगी और ना उनका कोई खेल चलेगा।

दरअसल बिहार चुनाव में महागठबंधन के तहत राष्ट्रीय जनता दल की अगुवाई में कांग्रेस, सीपीआई और सीपीएम चुनाव में उतरे हैं। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भी बीजेपी में अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल करते हुए प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी है। राजनाथ सिंह ने कहलगांव, बरहरा और चैनपुर विधानसभा सीट पर चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान राजनाथ सिंह ने विपक्ष को जमकर कोसा। साथ ही कई मुद्दों पर आरजेडी और कांग्रेस को घेरते दिखे। 

About Sakhi Choudhary

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com