Breaking News
Home / बिहार / झारखण्ड / दरभंगा / बाढ़ पीड़ितों के लिए इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी ने बेहतर कार्य किया-डीएम

बाढ़ पीड़ितों के लिए इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी ने बेहतर कार्य किया-डीएम

 

शिवहर-इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी शिवहर के द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए बेहतर से बेहतर कार्य किया गया है जो प्रशंसनीय है उक्त संबोधन स्थानीय मंगल भवन के सभागार में इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी के द्वारा किए जा रहे कार्यक्रम में संबोधित करते हुए बोल रहे थे।

इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष सह जिला पदाधिकारी अरशद अजीज ने कहा है कि बाढ़ भीषण आपदा होती है, इस भीषण आपदा में बाढ़ पीड़ितों को हर संभव सहायता करना अपने आप में एक उदाहरण है जो रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव गिरीश नंदन सिंह प्रशांत उपाध्यक्ष अजब लाल चौधरी ,सदस्य सह पूर्व नगर उपाध्यक्ष कौशल किशोर तिवारी ,बेलवा के पूर्व मुखिया राज किशोर पांडे के द्वारा किया जा रहा है।

जिला पदाधिकारी ने संबोधित करते हुए कहा है कि नरकटिया गांव में कुछ लोग ऐसे हैं जो काम नहीं करने देना चाहते हैं ,बाढ के दौरान हमेशा जिला प्रशासन के द्वारा सहयोग करने की पहल की जा रही थी परंतु वहां के कुछ लोगों के द्वारा मदद करने से इनकार किया गया जिस कारण समूचा ग्रामीणों को कष्ट हुआ है जिसके लिए हमें दुख है।

जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया है कि बाढ़ पीड़ितों की सहायता करने का पहल की जा रही है बहुत लोगों के खाते में अनुदान राशि भेज दी गई है भेजने की तैयारी की जा रही है तथा एक भी बाढ़ पीड़ित वंचित न रहे इसके लिए जिला प्रशासन बड़े पैमाने पर कार्य कर रही है।

उक्त अवसर पर 50 सबसे ज्यादा ग्रसित बाढ़ पीड़ितों को भोजन कराया गया तथा उन्हें बर्तन सेट, तिरपाल ,मछरदानी ,वस्त्र, बाल्टी आदि का वितरण किया गया है।


उक्त अवसर पर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने भी इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी के द्वारा किए जा रहे कार्यों तथा बाढ़ पीड़ितों के बीच मदद करने पर प्रशंसा की है, जबकि अनुमंडल पदाधिकारी ने भी रेड क्रॉस सोसाइटी के द्वारा बाढ़ पीड़ितों के बीच किए जा रहे कार्यों पर संतुष्ट दिखे हैं।


वही संस्था के सचिव गिरीश नंदन सिंह प्रशांत ने अपने संबोधन में कहा है कि हम तथा हमारी संस्था सदैव दीन दुखियों की मदद के लिए तैयार है ,हमेशा बाढ़ पीड़ितों को मदद करने के लिए रेड क्रॉस सोसायटी तैयार रहेगी तथा हर संभव मदद करने का प्रयास किया है।

शिवहर से- मोहम्मद हसनैन

About News10India

Check Also

बम-बम बोलबम के नारों से गूंजायमान हो गया दरभंगा का अलीनगर

देश भर में धूमधाम और हर्षोल्लास के संग मनाया गया महाशिवरात्रि का पावन त्योहार। दरभंगा …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com