Breaking News
Home / ताजा खबर / साउथ अफ़्रीका के जंगलों में छुट्टियां मानती नज़र आईं सारा अली खान

साउथ अफ़्रीका के जंगलों में छुट्टियां मानती नज़र आईं सारा अली खान

सेंट्रल डेस्क,फलक इक़बाल :- केदारनाथ और सिंबा जैसी सुपरहिट फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग से सबको लुभाने के बाद अब छुट्टियां मनाती नज़र आ रहीं हैं खू़बसूरत अदकारा सारा अली खान। उनके साथ उनकी मां अमृता सिंह भी मौजूद हैं। आपको बता दें की सारा अपनी छुट्टियां मनाते हुए फेसबुक और इन्स्टाग्राम पर तस्वीरें अपलोड कर रही हैं। मसाई मारा नेशनल पार्क के खू़बसूरत नज़ारे को उन्होंने अपनी फोटोज़ के ज़रिए दिखाने की कोशिश की है।

हाल ही में बेटे तैमूर का जन्मदिन मनाने के लिए सैफ और करीना भी साउथ अफ्रीका गए थे। आइए जानते हैं कि आख़िर क्यों ये जगह पटौदी फैमिली की फेवरेट है?
साउथ अफ्रीका के जंगलों में मना रही हैं सारा अली खान मां अमृता के साथ छुट्टियां
अभिनेत्री सारा अली खान मां अमृता के साथ अफ्रीका वेकेशन पर हैं जहां से वो लगातार इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोज़ पोस्ट कर रही हैं। आइए जानते हैं अफ्रीका के शानदार टूरिस्ट डेस्टिनेशंस।

NEWS 10 INDIA की लेटेस्ट खबरें और अपडेट्स जानने के लिए आप हमारे FACEBOOK पेज को लाइक करना ना भूलें। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें ।

 

facebook

 

NEWS 10 INDIA की खबरों को और अधिक विस्तार से जानने के लिए अब आप हमें Twitter पर भी फॉलो कर सकते है । क्लिक करें नीचे दिए लिंक पर ।

 

twitter

 

 

मसाई मारा नेशनल पार्क

यह कीनिया और तंजानिया के बॉर्डर पर स्थित है। मसाई मारा नेशनल पार्क में आप चिंकारा, हाथी, चीता, जेब्रा और हिरण जैसे जानवरों को देख सकते हैं। यह जगह खासतौर से सफारी के लिए मशहूर है। 1500 वर्ग किमी के एरिया में शेरों के झुंड भी देखने को मिलते है। बारिश के मौसम में यहां की खूबसूरती देखने वाली होती है।

 

मगहीया गोरिल्ला नेशनल पार्क, युगांडा

अलग-अलग तरह के लुप्तप्राय गोरिल्लों का घर कहलाता है युगांडा का ये नेशनल पार्क। वाइल्ड लाइफ में रूचि रखने वाले लोग यहां ज़रूर आएं। जहां एक ओर घने जंगल के बीच अलग-अलग तरह के गोरिल्ले आपका मनोरंजन करेंगे वहीं कुछ आपको डराएंगे।

पिरामिड ऑफ गीज़ा, इजिप्ट

दुनिया के 7 अजूबों में गीज़ा का महान पिरामिड सबसे पुराना माना जाता है। यह पिरामिड 2560 ईसा पूर्व के करीब बना था। यह 3,800 सालों से दुनिया की सबसे ऊंची बनावट है। प्राचीन मिस्र के कुफू पिरामिड को महान गीज़ा पिरामिड के नाम से भी जाना जाता है। इसकी लंबाई 481 फुट यानि लगभग 146 मीटर है। गीज़ा पिरामिड का बेस 55,000 m2 है। इसका एक-एक कोना 20,000 m2 क्षेत्र में बना है। इसमें 2.3 मिलियन लाइमस्टोन ब्लॉक्स और ग्रेनाइट पत्थरों से सजावट की गई है।

जानिए विक्टोरिया वॉटरफॉल की खूबसूरती , जांबिया

वैसे तो ये जगह हनीमून डेस्टिनेशन के तौर पर मशहूर है। लेकिन आप यहां दोस्तों और फैमिली के साथ भी एन्जॉय करने जा सकते हैं। यह दुनिया के सात नेचुरल वंडर्स में से एक है। इसकी चौड़ाई 1700 मीटर है, जो दुनिया का सबसे चौड़ा वॉटरफॉल है। बता दें कि वॉटरफॉल से निकलने वाला धुंआ 20किमी दूर से ही नज़र आ जाता है। यह अफ्रीका की बहुत ही पॉपुलर टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। यह पानी की बौछारें इतनी तेज़ होती हैं कि अगर आप इसके पास खड़े हो जाएंगे तो यह आपको गीला कर देंगी । विक्टोरिया फॉल्स के नज़दीक लोगों के मनोरंजन के लिए सफारी और गेम ज़ोन भी है।

About News10India

Check Also

पीएम मोदी ने पूर्वोत्तर में बिगुल फूंका कहा- अबकी बार 400 पार

भले लोकसभा चुनाव की तारीखों का अब तक ऐलान नहीं हुआ है लेकिन चुनावी रैलियों …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com