Breaking News
Home / ताजा खबर / राजधानी में गर्मी ने दिया दस्तक,तापमान 37 के पार

राजधानी में गर्मी ने दिया दस्तक,तापमान 37 के पार

सेन्ट्रल डेस्क रूपक J – राजधानी दिल्ली में आये दिन गर्मी ने लोगो को जीना अस्त – ब्यस्त कर दिया है।  जहाँ सुबह के समय थोड़ी राहत होती है वहीं धीरे धीरे समय के अनुसान गर्मी बढ़ती जाती है। कल यानि शुक्रवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन साबित हुआ। दरअसल शुक्रवार के दिन पारा अपने सामान्य स्तर से 5 डिग्री अधिक रहा जिस चलते पारा 37 डिग्री के आसपास तक पहुँच गया।

मौसम बिभाग के अनुसार अभी गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है लेकिन बादल छाने की संभावना है और कहीं हल्की-हल्की बारिश भी हो सकती है लेकिन इसका असर तापमान पर नहीं होगा और गर्मी बनी रहेगी।

जहाँ शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहा जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं शनिबार को भी अनुमान लगाया जा रहा की तापमान 38 डिग्री के करीब होने की संभावना है।  आपको बता दे की शुक्रवार के दिन गर्मी ने 7 साल का रिकॉर्ड तोड़ा।

https://youtu.be/LPRAOXiQuhc

About Chandani Kumari

Check Also

दिल्ली में सपा-आप का नया सियासी गठबंधन: अखिलेश-केजरीवाल की संयुक्त रैली से बदलेंगे चुनावी समीकरण

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बार समाजवादी पार्टी …

Leave a Reply