Breaking News
Home / वाणिज्य जगत / इस लिए गिर रहीं हैं Mask की संपत्ति!

इस लिए गिर रहीं हैं Mask की संपत्ति!

विश्व के सबसे धनी लोगों की सूची में शीर्ष पर काबिज एलन मस्क (Elon Mask) की कुल संपत्ति में गिरावट देखने को मिली है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो कंपनी टेस्ला के शेयरों में बीते दिन गिरावट दर्ज की थी। जिसका असर एलन मस्क की संपत्ति पर भी पड़ा है। बीते एक दिन में ही एलन मस्क की कुल संपत्ति 20.3 बिलियन डॉलर कम हो गई।

टेस्ला के इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमत में कटौती करना भी संपत्ति के कम होने की सबसे बड़ी वजह बताया जा रहा हैं। आशंका हैं कि टेस्ला को इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमतों में कटौती जारी रखना पड़ सकता है। ऐसे में टेस्ला के शेयरों में और गिरावट देखने को मिल सकती है।

आप को बता दें, बीते दिन एलन मस्क (Elon Mask) की संपत्ति के अलावा जेफ बेजोस, लैरी एलिसन, स्टीव बाल्मर, मार्क जुकरबर्ग और लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन की कुल संपत्ति में भी गिरावट आई है। इनकी संपत्ति में भी 20.8 बिलियन डॉलर की गिरावट आई है। इस गिरावट के पीछे का कारण टेक-हैवी नैस्डैक-100 के शेयर का 2.3 फीसदी का गिरना बताया जा रहा हैं।

ज्ञात हो की इस गिरावट के बाद भी विश्व के सबसे अमीर लोगों की सूची में मस्क (Elon Mask) ही सबसे आगे है। लेकिन मस्क और दुनिया के दूसरे अमीर व्यक्ति बर्नार्ड अरनॉल्ट के बीच संपत्ति के मूल्य का अंतर और कम  हो गया है। अभी भी मस्क की संपत्ति अरनॉल्ट से लगभग 33 बिलियन डॉलर ज्यादा है।

तो वहीं बात अगर भारतीय उद्योगपतियों की करे तो ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीजके चेयरमैन मुकेश अंबानी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 11वें स्थान पर हैं। वहीं अदाणी इंटरप्राइजेज के चेयरमैन गौतम अदाणी22 वें स्थान पर काबिज है।

About News Desk

Check Also

डॉलर के मुकाबले रुपया हुआ मजबूत

गुरुवार को भारतीय रुपये के लिए अच्छी खबर सामने आयी। गुरुवार को शुरुआती कारोबार में …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com