Breaking News
Home / ताजा खबर / राजपथ पर भव्य राम मंदिर के दर्शन, मंत्रियों ने खड़े होकर किया स्वागत

राजपथ पर भव्य राम मंदिर के दर्शन, मंत्रियों ने खड़े होकर किया स्वागत

आज देश 72वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मना रहा है। राजपथ पर दुनिया ने देश की सैन्य ताकत देखी तो पूरी दुनिया में आत्मनिर्भर भारत की भी झलक दिखाई दी। गणतंत्र दिवस की परेड में अलग-अलग प्रदेशों की झांकी दिखाई गई। इस बार उत्तर प्रदेश की झांकी बेहद खास रही। इस बार यूपी की झांकी में दर्शकों को राम मंदिर के दर्शन करने को मिले। उत्तर प्रदेश की तरफ से शामिल झांकी में अयोध्या के वैभव और सांस्कृतिक, आध्यात्मिक इतिहास को शामिल किया गया था।

झांकी के शुरुआती हिस्से में महर्षि बाल्मीकि को रामायण की रचना करते हुए दर्शाया गया। जबकि झांकी के अगले हिस्से में अयोध्या की सांस्कृतिक पहचान के प्रतीक श्री राम मंदिर के मॉडल को प्रस्तुत किया।  झांकी के साथ रामायण का संगीत भी बज रहा था। साथ ही अयोध्या के भव्य दीपोत्सव के प्रतीक के तौर पर इस्तेमाल किया गया था।

जैसे ही राजपथ पर उत्तर प्रदेश की झांकी पहुंची औऱ दर्शक दीर्घा में मौजूद लोगों ने राम मंदिर की झलक देखी तो आस्था का भाव भी साफ दिखाई दिया। दीर्घा में मौजूद कई मंत्रियों ने खड़े होकर झांकी का अभिनंदन किया। इस दृश्य का स्वागत वहां मौजूद लोगों ने खड़े होकर तालियां बजाते हुए किया। झांकी के आकर्षक दृश्यों में से एक अयोध्या का मशहूर दीपोत्सव भी रहा। झांकी के दौरान लगा कि कुछ पल के लिए अयोध्या का दिव्य वातावरण ही राजपथ पर उतर आया हो।

About Sakhi Choudhary

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com