Breaking News
Home / ताजा खबर / कपल्स के लिए है मुंबई में यह 7 रोमांटिक जगह जो बेस्ट है।

कपल्स के लिए है मुंबई में यह 7 रोमांटिक जगह जो बेस्ट है।

मुंबई में कपल्स के घूमने की ऐसी कई जगह हैं, जहां आप आराम से अपने पार्टनर के साथ घंटों बैठकर प्यार भरी बातें कर सकते हैं। इस भीड़ भाड़ वाली जगह पर आपके लिए एक जगह सिलेक्ट करना मुश्किल हो रहा है? तो हम आपको बता दें मॉडर्न सिटी मुंबई में रोमांटिक जगहों की कमी नहीं है। आज हम आपको उन रोमांटिक जगह के बारे में बताएंगे जो कपल्स के घूमने के लिए बेस्ट है।

अगर मुंबई में रोमांटिक जगह की बात की जाए तो मरीन ड्राइव सबसे पहले नंबर पर आता है। यह जगह कपल्स के लिए काफी अच्छी बनाई गई है। बहुत कम लोग ही होंगे जिनको इस जगह के बारे में नहीं पता होगा। इस जगह पर ज्यादातर शाम के समय पर ही कपल्स की भीड़ होती है क्योंकि शाम के समय पर यहां का नजारा बेहद खूबसूरत दिखाई पड़ता है जो अपने आप में ही एक रोमांटिक समा बांध देता है। सबसे ज्यादा शानदार यहां पर सूर्यास्त का नजारा होता है।

दूसरी जगह है बैंडस्टैंड बांद्रा। यह समुद्र के किनारे एक चट्टानी रास्ता है, जिसे हैंगआउट स्पॉट और जॉगर्स पार्क के नाम से भी जाना जाता है। बैंडस्टैंड ज्यादातर कपल्स को आकर्षित करता है। अगर आप मुंबई में छुट्टियां मनाने के लिए आएं हैं, तो बैंडस्टैंड चट्टानी पत्थरों पर बैठकर कुछ वक्त यहां बिता सकते हैं। यहां से भी सूर्यास्त के सुंदर नजारों को देखने के लिए हर शाम लोगों की भीड़ जमा होती है।

अगर आपको एडवेंचर का शौक है तो आप मुंबई के गेट वे ऑफ इंडिया में जरूर घूमने जाएं अपने पार्टनर के साथ। वहां की बोट राइड काफी फेमस है कपल्स के लिए। इस बोट राइड के दौरान आप समुद्र के बीचो-बीच से मुंबई शहर को शांति के साथ देख सकते हैं।

मुंबई का मशहूर मनोरंजन पार्क एस्सेल वर्ल्ड एकदम परफेक्ट है कपल्स के लिए। एस्सेल वर्ल्ड एक ऐसा पार्क है, जिसे भारत के कई एडवेंचर पार्क में गिना जाता है। यहां क्रेजी कप, कैटरपिलर, हुला लूप, रियो ग्रांडे ट्रेन, शॉट एंड ड्रॉप और सीनियर टेलीकॉमबैट, ब्रैट ज़ोन, वेटलॉनिक, एडवेंचर अमाज़ोनिया और व्हाट-ए-कोस्टर जैसी कई मजेदार राइड्स हैं, जहां आप अपने पार्टनर के साथ जा सकते। अगर आप अपने पार्टनर के साथ ढेर सारी मस्ती करना चाहते हैं तो यहां जरूर जाएं।

रेनफॉरेस्ट रेस्टोरेंट मुंबई के बेस्ट रेस्टोरेंट में आता है, जो अपने खूबसूरत इंटीरियर और खाने के लिए बेहद फेमस है। आपको बता दें, इस रेस्टोरेंट के अंदर पेड़ लगे हैं, जहां बैठकर आपको एकदम जंगल में रहने वाला फील आता है। साथ ही यहां की जगमगाती लाइट्स भी इस रेस्टोरेंट की रौनक को और बढ़ा देती है। यह स्पेशली कपल्स के लिए डिजाइन किया गया है। घूमते घूमते खाने का भी आनंद ले।

बेव्यू कैफे कैंडल लाइट डिनर प्लान करने के लिए एकदम परफेक्ट जगह है। ये जगह रोमांटिक जगहों में शामिल है, यहां आप सबसे ज्यादा कपल्स को ही लंच या डिनर करते हुए देखेंगे। बेव्यू कैफे में आप अंदर भी बैठ सकते हैं, साथ ही इसमें टैरिस पर बैठने की भी सुविधा है। आसपास का समुदी नजारा आपके लंच या डिनर डेट को और हसीन बना देगा। कम बजट में ये रेस्टोरेंट एकदम बेस्ट है।

अगर आप इतिहास में रुचि रखते हैं तो अपने पार्टनर के साथ मुंबई के एलिफेंटा केव्स में जरूर घूमने जाएं। इस केव में जाने के लिए आप गेटवे ऑफ इंडिया से होकर भी जा सकते हैं इससे आप बोट में घूमने का भी मजा ले लेंगे और साथ ही आपको इतिहास से जुड़ी चीजों भी देखने को मिलेंगी।

About P Pandey

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com