Breaking News
Home / ज्योतिष / आज का राशिफल

आज का राशिफल

सेन्ट्रल डेस्क, अरफा जावेद- गुरुवार के दिन चंद्रमा कुंभ राशि में रहेंगे। सूर्य और बुध मकर राशि में हैं। मेष और वृश्चिक राशि के जातक व्यस्त रहेंगे। वृष और मकर राशि के जातकों को धन की प्राप्ति होगी। कर्क, तुला और सिंह राशि के जातकों को आज नए अवसर प्रदान होंगे। मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। आइए जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल:

NEWS 10 INDIA की लेटेस्ट खबरें और अपडेट्स जानने के लिए आप हमारे FACEBOOK पेज को लाइक करना ना भूलें। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें ।

Facebook

NEWS 10 INDIA की खबरों को और अधिक विस्तार से जानने के लिए अब आप हमें Twitter पर भी फॉलो कर सकते है । क्लिक करें नीचे दिए लिंक पर ।

Twitter

1. मेष राश‍िफल / Aries Horoscope Today :  मेष राशि के जतकों के लिए आज का दिन बहुत सफल रहेगा। आई टी और मीडिया में जॉब करने वालों को सफलता मिलेगी। किसी नए व्यवसाय के बारे में आज योजना बना सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में तनाव रहेगा। लव लाइफ में भी किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आज के दिन पीला रंग शुभ है।

2. वृष राश‍िफल / Tauras Horoscope Today : गुरुवार का दिन वृष राशि के जातकों के लिए खुशहाल रहेगा। आईटी तथा बैंक की सर्विस करने वाले जातक उन्नति करेंगे। छात्र अपने करियर में मिली सफलता से प्रसन्न रहेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। आज के दिन हरा रंग शुभ है।

3. मिथुन राश‍िफल / Gemini Horoscope Today : आज के दिन राजनीति तथा प्रशासन से सम्बद्ध जातकों को सफलता की प्राप्ति होगी। लव लाइफ शानदार रहेगी। जॉब में उन्नति होगी। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। आज के दिन हरा रंग शुभ है।

4. कर्क राश‍िफल /  Cancer Horoscope Today : आज कर्क राशि के जातकों को व्यवसाय में सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। मीडिया और आईटी के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। आज के दिन सफेद रंग शुभ है।

5. सिंह राश‍िफल / Leo Horoscope Today : गुरुवार के दिन सिंह राशि के जातकों को व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। छात्रों को नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। किसी मित्र के आगमन से खुश रहेंगे। लव लाइफ में थोड़ा तनाव रहेगा। आज के दिन का शुभ रंग पीला है।

6. कन्या राश‍िफल / Virgo Horoscope Today : कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशहाल रहेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि से मन प्रसन्न रहेगा। संतान को सफलता की प्राप्ति होगी। आईटी और फ़िल्म फील्ड के जातक अपने काम में उन्नति करेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। आज के दिन हरा रंग शुभ है।

7. तुला राश‍िफल /  Libra Horoscope Today : आईटी और मीडिया में कार्य करने वाले जातकों को आज अपने कार्यों में संघर्ष करना होगा। धन का आगमन होगा। छात्र अपनी प्रगति से खुश रहेंगे। आज के दिन हरा रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राश‍िफल / Scorpio Horoscope Today : वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज धन का आगमन हो सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। दाम्पत्य जीवन में जीवन साथी को महत्व दें। आज के दिन सफेद और पीला रंग शुभ है।

9. धनु राश‍िफल / Sagittarius Horoscope Today : धनु राशि के जातकों को व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। आईटी, फ़िल्म और बैंकिंग फील्ड के जातकों के लिए कई नवीन अवसर उपलब्ध रहेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। आज के दिन नारंगी तथा पीला रंग शुभ है।

10. मकर राश‍िफल / Capricorn Horoscope Today : गुरुवार का दिन मकर राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। बैंकिंग और आई टी फील्ड के जातक अपने टारगेट को प्राप्त करेंगे। छात्र सफल रहेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। आज के दिन सफेद और नीला रंग शुभ है।

11. कुंभ राश‍िफल / Aquarius Horoscope Today : आज के दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए जॉब बदलने के अवसर बन सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। लव लाइफ सुखी रहेगी। आज के दिन सफेद और हरा शुभ रंग है।

12. मीन राश‍िफल / Pisces Horoscope Today : आज के दिन छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। आईटी, बैंकिंग और फ़िल्म से सम्बद्ध जातक सफल रहेंगे। लव लाइफ में विवाह की बात रखने का शानदार समय है। आज के दिन सफेद रंग शुभ है।

About News10India

Check Also

पीएम मोदी ने पूर्वोत्तर में बिगुल फूंका कहा- अबकी बार 400 पार

भले लोकसभा चुनाव की तारीखों का अब तक ऐलान नहीं हुआ है लेकिन चुनावी रैलियों …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com