Breaking News
Home / ज्योतिष / आज का राशिफल

आज का राशिफल

सेन्टल डेस्क,अरफा जावेद-  बुधवार का राशिफल। आज चंद्रमा कुंभ राशि में है। मिथुन, सिंह, तुला, धनु और मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आज कई दिनों से अधूरे पड़े कार्य पूरे होंगे। धन की प्राप्ति होगी। इसके अलावा मेष, वृष और कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। कर्क, कन्या, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों को आज संभल कर रहना होगा।

1. मेष राश‍िफल / Aries Horoscope Today : मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आप राजनीतिज्ञ सफलता की प्राप्ति के साथ-साथ किसी पुराने मित्र के आगमन से खुश रहेंगे। आई टी और बैंक में जॉब करने वालों को आज संघर्ष करना होगा। लव लाइफ में किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आज के दिन सफेद रंग शुभ है।

2. वृष राश‍िफल / Tauras Horoscope Today : आज के दिन पैसे निवेश करना शुभ रहेगा। मीडिया तथा आईटी की सर्विस करने वाले संघर्ष के बाद ही सफल रहेंगे। स्टूडेंट्स अपने करियर में प्राप्त हुई सफलता से प्रसन्न रहेंगे। जीवन साथी का सहयोग प्राप्त होगा। पार्टनर के साथ अच्छा वक़्त गुज़रेगा। आज के दिन हरा रंग शुभ है।

3. मिथुन राश‍िफल / Gemini Horoscope Today : आज के दिन मिथुन राशि के जातक सामाजिक कार्य करते रहेंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों को आज सफलता मिलेगी। कई दिनों से लंबित कार्य पूरे होंगे। लव लाइफ में थोड़ी टेंशन रहेगी। दाम्पत्य जीवन में  खुशहाली  रहेगी। आज के दिन नीला  रंग शुभ है।

4. कर्क राश‍िफल /  Cancer Horoscope Today : कर्क राशि के जातक ऑफिस के कार्यों में व्यस्त रहेंगे।धार्मिक कार्यों में रुचि और आध्यात्मिक उत्कर्ष की प्राप्ति होगी। आई टी और मार्केटिंग के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। संतान की सफलता से खुशी मिलेगी। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। आज के दिन सफेद रंग शुभ है।

5. सिंह राश‍िफल / Leo Horoscope Today : आज के दिन व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। मीडिया और बैंकिंग फील्ड में आपके कार्यों से आपके अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। किसी पुराने मित्र के आगमन से खुश रहेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। श्री हनुमान जी के मंदिर जाकर दर्शन करें। बहते जल में नारियल प्रवाहित करें।आज के दिन शुभ रंग नारंगी है।

6. कन्या राश‍िफल / Virgo Horoscope Today : धन का व्यय हो सकता है। राजनीतिज्ञों को सफलता की प्राप्ति होगी। बैंकिंग तथा मीडिया फील्ड के जातक अपने काम में उन्नति करेंगे। धन प्राप्ति  के नए स्रोत के रास्ते बनेंगे। जीवन साथी से उपहार मिलेगा। आज के दिन हरा रंग शुभ है।

7. तुला राश‍िफल /  Libra Horoscope Today : कई दिनों से रुका कार्य पूर्णता की तरफ अग्रसर हो सकता है। आई टी और मीडिया में कार्य करने वाले जातकों को सफलता मिलेगी। धन का व्यय होगा। धार्मिक यात्रा हो सकती है।स्वास्थ्य सुख में परेशानी हो सकती है। आज के दिन हरा रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राश‍िफल / Scorpio Horoscope Today : आज धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। धन का व्यय हो सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी । श्री कृष्ण की उपासना करें। दाम्पत्य जीवन में जीवन साथी को महत्व और समय दें। आज के दिन पीला रंग शुभ है।

9. धनु राश‍िफल / Sagittarius Horoscope Today : आज व्यवसाय में थोड़ा संघर्ष करना होगा। विवादों से बचने का प्रयास करें। आईटी और मीडिया फील्ड के जातकों के लिए कई नवीन अवसर उपलब्ध रहेंगे। लव लाइफ शानदार रहेगी। आज के दिन सफेद रंग शुभ है।

10. मकर राश‍िफल / Capricorn Horoscope Today : आज बिजनेस में निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति रहेगी। आज आपकी मेहनत और लगन जॉब में सफलता दिलाएगी। मीडिया और आईटी फील्ड के जातक आज अपने टारगेट को प्राप्त करेंगे। लव लाइफ खुशहाल रहेगी। आज के दिन नीला रंग शुभ है।

11. कुंभ राश‍िफल / Aquarius Horoscope Today : कुंभ राशि के जातकों के लिए धन का व्यय हो सकता है।प्रशासनिक तथा वित्तीय सेवा से सम्बद्ध अधिकारी सफल रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में  किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। आज के दिन हरा रंग शुभ है।

12. मीन राश‍िफल / Pisces Horoscope Today : राजनीतिज्ञों को सफलता की प्राप्ति होगी। आई टी, मीडिया और बैंकिंग से सम्बद्ध जातक सफल रहेंगे। आज के दिन लाल रंग शुभ है।

About News10India

Check Also

पीएम मोदी ने पूर्वोत्तर में बिगुल फूंका कहा- अबकी बार 400 पार

भले लोकसभा चुनाव की तारीखों का अब तक ऐलान नहीं हुआ है लेकिन चुनावी रैलियों …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com