Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड / यूपीः पराली जलाने की ज्यादा घटनाओं वाले 10 जिलों के डीएम से जवाब तलब

यूपीः पराली जलाने की ज्यादा घटनाओं वाले 10 जिलों के डीएम से जवाब तलब

सेंट्रल डेस्क सिमरान गुप्ता:-   फसल अवशेष (पराली आदि) जलाए जाने से पर्यावरण संकट पर सुप्रीमकोर्ट की सख्ती का बड़ा असर सामने आया है। मुख्य सचिव ने10 जिलों में 2027 स्थानों पर फसल अवशेष जलाए जाने का ब्योरा भेजते हुए वहां के जिलाधिकारियों से 20 नवंबर तक स्पष्टीकरणतलब किया है। जिलाधिकारियों से इन घटनाओं के लिए जवाबदेह अधिकारियोंकर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई की रिपोर्ट भीमांगी है। अन्य जिलों के डीएम को पराली जलाई जाने की एक भी घटना होने देने के लिए सख्त दिशानिर्देश जारी किए गए हैं।

मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने पराली जलाने से पैदा होने वाले प्रदूषण पर नियंत्रण से संबंधित सुप्रीमकोर्ट के आदेशों इस संबंधमें शासन स्तर से कार्यवाही के लिए जारी शासनादेशों का हवाला देते हुए जिलाधिकारियों को कड़ा पत्र लिखा है।


 

उन्होंने मथुरा, पीलीभीत, शाहजहांपुर, रामपुर, अलीगढ़, झांसी, लखमीपुर खीरी, महराजगंज, बरेली जालौन में पराली जलाए जाने कीघटनाओं का ब्योरा दिया है। साथ ही जिलाधिकारियों से उनका स्पष्टीकरण मांगने के साथ पूछा है कि उन्होंने इन घटनाओं के लिएजिम्मेदार अधिकारियों कर्मचारियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की है? संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा अपने दायित्वों का निर्वहनक्यों नहीं किया गया?

मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों से पराली जलाने की घटना को रोक पाने के लिए संबंधित क्षेत्र के उत्तरदायी अधिकारियों कर्मचारियों का उत्तरदायित्व तय करते हुए संबंधित तहसील, थाना के जिम्मेदार अधिकारियों का स्पष्टीकरण प्राप्त कर कार्यवाही सहितअपना स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने को कहा है।

जिलाधिकारियों की इन रिपोर्ट के आधार पर मुख्य सचिव 25 नवंबर को सुनवाई से पूर्व सुप्रीमकोर्ट में प्रति शपथपत्र दाखिल करेंगे।जिलाधिकारियों से कार्रवाई रिपोर्ट स्पष्टीकरण 20 नवंबर तक उपलब्ध कराने को कहा है।


 

अफसरों को आगाह किया है कि कि वे केवल छोटे कर्मचारियों का उत्तरदायित्व तय कर खानापूर्ति करें। यदि इन निर्देशों के बावजूदपराली अन्य अवशेष जलाने की कोई घटना सामने आती है तो इसे गंभीरता से लिया जाए और संबंधित क्षेत्र के राजस्व पुलिसविभाग के साथ अन्य उत्तरदायी अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।

इन जिलों में पराली जलाने के ज्यादा मामले, रिपोर्ट तलब

जिलों के नाम         पराली जलाने के मामलों की संख्या

मथुरा                             455

पीलीभीत                        321

शाहजहांपुर                     316

रामपुर                          296

लखीमपुर खीरी              152

महराजगंज                    148

बरेली                            101

अलीगढ़                          88

जालौन                           81

झांसी                             69

https://www.youtube.com/watch?v=64s0uHfmn4Q&t=1s

About News10India

Check Also

दिल्ली में सपा-आप का नया सियासी गठबंधन: अखिलेश-केजरीवाल की संयुक्त रैली से बदलेंगे चुनावी समीकरण

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बार समाजवादी पार्टी …

Leave a Reply