Breaking News
Home / ताजा खबर / ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक 3 दिनो में की इतने की कमाई…

‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक 3 दिनो में की इतने की कमाई…

विक्की कौशल और यामी गौतम स्टारर फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’  का पहला वीकेंड काफी शानदार रहा। 15 करोड़ में बनी फिल्म आदित्य धर की फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ ने 3 दिनो में 35 करोड़ 75 लाख की कमाई कर ली है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी के झंड़े गाड़ दिए हैं।

फिल्म में एक्शन, ड्रामा और देशभक्त‍ि का जज्बा है। बॉलीवुड हंगामा ने अपनी रिपोर्ट में भारतीय बाजार में 12 करोड़ रुपये तक के वीकेंड कलेक्शन का अनुमान लगाया था। टिकट खिड़की पर फिल्म का प्रदर्शन उल्लेखनीय है।


‘उरी’ एक मंझले बजट की फ़िल्म है। सही मायनों में विक्की कौशल की पहली फ़िल्म है, जिसमें उन्होंने लीड रोल निभाया है और फ़िल्म उनके कंधों पर टिकी है। ऐसे में उरी की कामयाबी विक्की के करियर को ज़बर्दस्त पुश देने वाली है।

वैसे विक्की 2018 की दो बेहद कामयाब फ़िल्मों का हिस्सा रहे हैं। हालांकि दोनों में ही उनकी भूमिका सहायक थी। मेघना गुलज़ार की राज़ी में उन्होंने आलिया भट्ट के पाकिस्तानी आर्मी ऑफ़िसर पति का रोल निभाया था। वहीं, रणबीर कपूर की संजू में उन्होंने संजय दत्त के दोस्त कमली का किरदार प्ले किया था। कमली के किरदार के लिए विक्की को ख़ूब तालियां मिली थीं।

 

About News10India

Check Also

दिल्ली में सपा-आप का नया सियासी गठबंधन: अखिलेश-केजरीवाल की संयुक्त रैली से बदलेंगे चुनावी समीकरण

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बार समाजवादी पार्टी …

Leave a Reply