Breaking News
Home / ताजा खबर / उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 :अखिलेश और शिवपाल के सामने कांग्रेस ने नहीं उतारा उम्मीदवार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 :अखिलेश और शिवपाल के सामने कांग्रेस ने नहीं उतारा उम्मीदवार

कांग्रेस द्वारा करहल में सामाजवादी पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष अखिलेश यादव और जसवंत नगर में प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के सामने कोई उम्मीदवार नहीं उतारा गया है।बता दें कि तीसरे चरण में शामिल मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा क्षेत्र में 11 और इटावा जिले के जसवंत नगर में सात उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

इसके अलावा करहल में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नामांकन किया है।इस बीच उनके सामने भाजपा ने केंद्रीय मंत्री एसपी बघेल को मैदान में उतारा है।फिलहाल यहां कांग्रेस ने ज्ञानवती यादव को टिकट दिया था,लेकिन उन्होंने पर्चा नहीं भरा है।

कांग्रेस ने इसी तरह से जसवंत नगर से प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के सामने भी उम्मीदवार नहीं उतारा है।वहीं इसी संबंध में कांग्रेस नेताओं का मानना है कि अमेठी और सुल्तानपुर में सोनिया गांधी तथा राहुल गांधी के सामने सपा उम्मीदवार नहीं उतारती है।इसी राजनीतिक शिष्टाचार के चलते अखिलेश और शिवपाल के सामने उम्मीदवार नहीं उतारा गया है।

इस दौरान लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील यादव ने बताया कि मुलायम सिंह यादव से पारिवारिक संबंधों के कारण लोकदल ने करहल सीट के प्रत्याशी ब्रजेंद्र सिंह यादव का नाम वापस ले लिया है।इसी तरह जसवंत नगर सीट पर शिवपाल सिंह यादव को समर्थन दिया गया है।

About P Pandey

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com