Breaking News
Home / ताजा खबर / उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 :सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी पर कसा तंज,कहा- बाबा सरकार में महामाफियाराज

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 :सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी पर कसा तंज,कहा- बाबा सरकार में महामाफियाराज

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसा है।अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा कि बाबा सरकार में महामाफियाराज है।लखीमपुर के किसानों की हत्या,हाथरस की बेटी के साथ हुई अमानवीयता, गोरखपुर हत्याकांड,फरार पुलिस कप्तान और अन्य जघन्य कांड जनता भूल नहीं सकती है।झूठ बोलने की भी एक हद होती है। भाजपा में जो जितना बड़ा, उतना बड़ा उसका झूठ।

आपको बता दें कि अखिलेश यादव ने मंगलवार को जारी अपने एक बयान में कहा कि पांच वर्ष का भाजपा सरकार का पूरा कार्यकाल निराशाजनक और विफलताओं से भरा है।अपने कार्यकाल में भाजपा सरकार ने जनहित की एक भी योजना को कार्यान्वित नहीं किया है और न ही जनता के सुख-दुख में भागीदारी निभाई है।भाजपा ने जनता को सिर्फ धोखा देने का काम किया है।इसकी कुनीतियों से त्रस्त लोगों ने तय कर लिया हैं कि वह 2022 में भाजपा की जगह सपा को ही सत्ता में लाएंगे।

इसके साथ ही अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा नेतृत्व समाजवादी सरकार के विकास कार्यों से चिढ़ रखता है।खुद लखनऊ में भी उसने समाजवादी सरकार के विकास कार्यों को बिगाड़ने के अलावा कुछ भी नहीं किया है।गंगा को मैली करने के अलावा उसने गोमती को भी प्रदूषित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

आगे अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने आरक्षण पर हमला कर रोजी-रोटी की लूट की हैं। कितने ही नौजवान आज सड़कों पर नौकरी पाने के लिए पुलिस की लाठियां खा रहे हैं।इसके अलावा उन्होंने कहा भाजपा राजनीतिक धोखाधड़ी में माहिर है।अब उसके झूठ की कलई खुल गई है।कोई उस पर विश्वास नहीं कर रहा हैं।अब उसके गिने-चुने दिन ही रह गए हैं।10 मार्च को भाजपा की पूरी तरह विदाई हो जाएगी।

About P Pandey

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com