Breaking News
Home / ताजा खबर / उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022:अखिलेश ने कहा-बनी गठबंधन की सरकार,तो किसानों को समय से मिलेगा गन्ना भुगतान

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022:अखिलेश ने कहा-बनी गठबंधन की सरकार,तो किसानों को समय से मिलेगा गन्ना भुगतान

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि अगर गठबंधन की सरकार बनती है,तो किसानों को 15 दिन के अंदर गन्ना भुगतान मिलेगा और गढ़-ब्रजघाट का विकास होगा।इसके साथ ही रोजगार के साधन उपलब्ध कराए जाएंगे।

आपको बता दें कि नगर में स्याना रोड स्थित एक बैंक्वट हॉल में शनिवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत की,जिसमे अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में सरकार बनने के बाद किसानों को अपनी जायज मांगों के लिए सड़कों पर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा।गन्ना भुगतान 15 दिन में कराया जाएगा।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों पर भाजपा सरकार ने जो जुल्म किए हैं,किसान उन्हें भूले नहीं हैं।इस चुनाव में किसान भाजपा को सबक सिखाएंगे।वहीं कोरोना संक्रमण के दौर में फैक्टरी और उद्योग बंद करना भाजपा की गलत नीति रही,जिससे देश में आर्थिक संकट उत्पन्न हो चुका है। युवा बेरोजगार हैं, प्रदेश में सरकार बनते ही युवाओं को रोजगार,मजदूरों को काम मिलेगा।

भाजपा पर तंज़ कसते हुए अखिलेश ने कहा भाजपा सरकारी उपक्रमों का निजीकरण कर रही है,जिससे बेरोजगारी और कर्मचारियों का शोषण बढ़ेगा।तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के विकास के लिए सपा शासन में सिंचाई विभाग द्वारा प्रस्ताव बनवाए गए थे,जिससे यहां का समुचित विकास हो सके और लोगों को अपने क्षेत्र में ही रोजगार के साधन मिल सकें।सरकार बनने पर दोबारा गढ़-ब्रजघाट के विकास कार्यों को चालू किया जाएगा।इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र जाखड़, रालोद जिलाध्यक्ष गौरव प्रताप, धौलाना प्रत्याशी असलम चौधरी, गढ़ प्रत्याशी रविंद्र चौधरी, हापुड़ प्रत्याशी गजराज सिंह उपस्थित रहे।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश में बिजली उत्पादन को बढ़ावा देने का काम सपा ने किया था।जिससे आज प्रदेश के लोगों को 18 से 20 घंटे बिजली आपूर्ति मिल रही है। भाजपा ने बिजली की दरें बढ़ाकर लोगों का शोषण किया है।प्रदेश में सरकार बनने पर नलकूपों को निशुल्क और घरों को 300 यूनिट बिजली निशुल्क देने का वादा पूरा किया जाएगा।

इस दौरान रालोद के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि गढ़ क्षेत्र चौधरी चरण सिंह की जन्म भूमि और कर्म भूमि रही है।भाजपा सरकार में हाथरस, लखीमपुर जैसे कांड हुए, जिससे जनता में भय का माहौल है।पश्चिमी उप्र गन्ना किसानों का क्षेत्र है।युवा और किसानों का सम्मान और नौजवानों को रोजगार देंगे।प्रदेश में कुटीर उद्योगों की स्थापना की जाएगी।

About P Pandey

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com