Breaking News
Home / ताजा खबर / उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022:योगी ने सपा पर साधा निशाना,कहा -पहले दंगाई होते थे सम्मानित,अब चल रहा बुलडोजर

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022:योगी ने सपा पर साधा निशाना,कहा -पहले दंगाई होते थे सम्मानित,अब चल रहा बुलडोजर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि इत्र वाले के मित्र पकड़े गए हैं, जिन्होंने प्रदेश के विकास में खर्च होने वाला पैसा दीवारों में दबाकर रखा हुआ था।पहले दंगाइयों को सीएम आवास पर सम्मानित किया जाता था,लेकिन अब कोई दंगा करेगा तो उसकी सात पीढ़ियां भरपाई करेगी।

आपको बता दें कि सीएम योगी शनिवार को बागपत में प्रबुद्ध नागरिकों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि दंगाइयों और माफिया की संपत्ति पर बुलडोजर चल रहे हैं।उनके पोस्टर अलग से लग रहे हैं।दूसरे राजनीतिक दलों और भाजपा सरकार में यही फर्क है।इसके अलावा उन्होंने कहा कि प्रदेश में कई बार ऐसे लोगों के हाथों में सत्ता आई है,जिनके लिए परिवार महत्वपूर्ण था।उन सरकारों में चाचा-भतीजा,बुआ-भतीजा, भाई-बहन ही होते थे।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश से पलायन होता था और आज प्रगति होती है।आज युवाओं को नौकरी मिलती है,पहले सैफई खानदान भर्ती निगल जाता था।किशनपुर बराल में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह की असली वारिस भाजपा और सहेंद्र सिंह है।इसके अलावा कहा कि सपा को जिन्ना की,जबकि भाजपा को गन्ने की चिंता है। आगे उन्होंने कहा कि सपा, कांग्रेस व बसपा में बडे़ अपराधी को टिकट देने की होड़ लगी है।

किशनपुर बराल में प्रबुद्ध लोगों के सम्मेलन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने छपरौली से भाजपा प्रत्याशी सहेंद्र रमाला को जिताने का संकल्प लेने का आह्वान किया। कहा कि जिस तरह से अभी तक छपरौली में विकास कार्य हुए है, आगे भी उस तरह होते रहेंगे। छपरौली का जिक्र होने पर चौधरी चरण सिंह की याद अवश्य आती है। चौधरी चरण सिंह का एक सपना था कि रमाला कि चीनी मिल का दोहरीकरण हो, उनका सपना भाजपा सरकार ने पूरा किया है। उनके बाकी सपने भी भाजपा सरकार पूरी करने में लगी है, इसलिए ही चौधरी चरण सिंह की असली वारिस भाजपा है। इस दौरान प्रदेश के सह प्रभारी कैप्टन अभिमन्यु, सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह, भाजपा प्रत्याशी सहेंद्र सिंह, हिमांशु मित्तल, सतेंद्र तुगाना, वेदपाल उपाध्याय, सतेन्द्र दीक्षित ने भी संबोधित किया।

इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछली सरकार वाले आतंकियों और माफिया के प्रति संवेदना दिखाते थे।जब भाजपा सरकार बनी तो सबसे पहले किसानों का कर्ज माफ किया गया है।इसके साथ ही उन्होंने मेरठ के सोतीगंज जैसी कार्रवाई लगातार करते रहने की बात भी बोली है।

About P Pandey

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com