Breaking News
Home / ताजा खबर / उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022: शाक्य मतदाताओं को मैनपुरी में साधेंगे केशव प्रसाद मौर्य,करेंगे भोगांव में भी जनसंपर्क

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022: शाक्य मतदाताओं को मैनपुरी में साधेंगे केशव प्रसाद मौर्य,करेंगे भोगांव में भी जनसंपर्क

भाजपा ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में शाक्य मतदाताओं को साधने के लिए कमान सौंपी है।जिसके चलते उपमुख्यमंत्री सोमवार को मैनपुरी आ रहे हैं।यहां पर वह भोगांव और मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं के साथ संवाद करेंगे और इसके साथ ही जनसंपर्क करेंगे और भाजपा के लिए वोट की भी अपील करेंगे।वहीं कार्यक्रम जारी होने के बाद प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था के इंतजामों में जुट गया है।

आपको बता दें कि इस बार मैनपुरी सदर सीट से जयवीर सिंह को भाजपा ने मैदान में उतारा है। वहीं भोगांव सीट से रामनरेश अग्रिहोत्री पर एक बार फिर पार्टी ने भरोसा जताया है।भोगांव में सपा ने भी अपने पुराने चेहरे आलोक शाक्य पर दांव खेला है।बता दें कि भोगांव विधानसभा में शाक्य मतदाता अधिक हैं।इसी के कारण भाजपा द्वारा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को शाक्य मतदाताओं को लुभाने के लिए जिम्मेदारी सौंपी है।

इस दौरान उपमुख्यमंत्री मैनपुरी भोगांव और मैनपुरी में मतदाताओं से संवाद करेंगे। भोगांव के गांव छाछा और मैनपुरी में स्टेशन मार्ग पर घर-घर जाकर जनसंपर्क करेंगे।इसके अलावा भाजपा प्रत्याशी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे। भाजपा के मीडिया प्रभारी सौरभ दुबे के अनुसार कार्यकर्ताओं से कोविड-19 नियमों का पालन करने के साथ ही चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।उपमुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी।पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार राय ने इसके लिए अधीनस्थों को आदेशित किया है।

About P Pandey

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com