Breaking News
Home / अपराध / प्रियंका वाड्रा आज पहुंचेंगी प्रयागराज, गोहरी हत्या कांड पर चुनावी यात्रा

प्रियंका वाड्रा आज पहुंचेंगी प्रयागराज, गोहरी हत्या कांड पर चुनावी यात्रा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज 3 बजे तक उत्तर प्रदेश प्रयागराज पहुंचेंगी।

बता दे की उत्तर प्रदेश प्रयागराज के सोरांव विधानसभा के गोहरी गांव में मजदूरी करने वाले फूलचंद पासी, उनकी पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या मामले में परिवार से मिलेंगी।

क्या है मामला

बताया जा रहा है की स्थानीय दबंगों ने कुछ दिन पहले फूलचंद के घर जाकर धमकाया था, फिर भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी।

प्रियंका गांधी गोहरी पहुंचकर मारे गए लोगों के परिजनों से मिलकर उनका दुख बांटेंगी।

यह भी पढ़ें: बसपा छोड़ते ही बेनकाब हुए विधायक गुड्डू जमाली

आपसी रंजिश में पूरे परिवार की हूई थी हत्या

दरसल उत्तर प्रदेश फाफामऊ के गोहरी गांव में एक ही परिवार केचार लोगों की नृशंस हत्या कर दी गई थी। मृतकों में फूलचंद, उसकी पत्नी मीनू, बेटा शिव और 17 वर्षीय बेटी शामिल हैं। सभी के खून से लथपथ शव सुबह घर के भीतर पड़े मिले।

धारदार हथियार से हमला कर उन्हें मौत के घाट उतारा गया।

बता दे की 2 दिन से उन्हें किसी ने नहीं देखा था। सुबह दरवाजा खुला होने की सूचना पर पड़ोस में रहने वाला भाई पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई। घरवालों ने गांव के ही एक परिवार पर रंजिश में वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश बसपा सरकार -मायावती पर हमले से लगा दूसरा कलंक

सामूहिक दुष्कर्म की भी है आशंका

हालांकि पुलिस कई अन्य बिंदुओं पर भी जांच में जुटी है। किशोरी का शव नग्न हाल में मिला, ऐसे में सामूहिक दुष्कर्म की भी आशंका है।

उत्तर प्रदेश फाफामऊ के गोहरी गांव में एक ही परिवार के चार लोगों को मौत के घाट उतारने वाले हत्यारों के सिर पर खून सवार था। मौके और शवों की हालत उनकी दरिंदगी की दास्तां बयां कर रही थी।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मौके पर जो हालात थे, उससे इस बात की आशंका है कि हत्यारों ने पहले बरामदे में सो रहे दंपति व बेटे को मारा और फिर दरिंदगी के बाद कमरे में सो रही किशोरी का कत्ल कर दिया।

बता दे की इसी गांव में सड़क से लगभग सटे हुए मकान में फूलचंद व उसका परिवार रहता था। घर के दाहिनी ओर पशु औषधालय है जबकि बायीं ओर खाली प्लॉट पड़ा है। पीछे की ओर ईंट का भट्ठा है।

पशु औषधालय की चहारदिवारी इतनी है कि आराम से इसे फांदकर घर में दाखिल हुआ जा सकता है।

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश बसपा सरकार -मायावती पर हमले से लगा दूसरा कलंक

About News10indiapost

Check Also

दिल्ली में सपा-आप का नया सियासी गठबंधन: अखिलेश-केजरीवाल की संयुक्त रैली से बदलेंगे चुनावी समीकरण

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बार समाजवादी पार्टी …

Leave a Reply