Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड / प्रियंका गांधी रोड शो के दौरान कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

प्रियंका गांधी रोड शो के दौरान कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को आज यूपी के बिजनौर और सहारनपुर में रोड शो था। निश्चित समय के अनुसार प्रियंका गांधी का पहला रोड शो सहारनपुर में होना था लेकिन आखरी वक्त पर फ़ैसला बदलते हुए प्रियंका ने बिजनौर से यात्रा आरम्भ की। प्रियंका गांधी, पार्टी के प्रत्याशी इमरान मसूद के समर्थन में यह रोड शो कर रही हैं। उनके रोड शो के दरमियान काफी भीड़ देखने को मिला और बड़े संख्या में प्रशंसक मैजूद थे।

इसी दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता और बीजेपी कार्यकर्ता के बीच झड़प देखने को मिला।

दरअसल, प्रियंका रोड शो के दौरान कुछ बीजेपी कार्यकर्ता ने रोड शो में शामिल होकर तिरंगा फहराने लगे और मोदी के नारे लगाने लगे। जिसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता और बीजेपी कार्यकर्त्ता के बीच झड़प देखने को मिला। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने बीजेपी कार्यकर्त्ता को खदेड़ते हुए दुकान के अंदर बंद कर दिया।

वहीं बात करे प्रियंका की रोड शो के बारे में तो कुल मिलाकर शांतिपूर्ण रहा। करीब डेढ़ किलोमीटर के रोड शो में सड़क के दोनों ओर जनता खड़ी रही। प्रियंका ने सभी का अभिवादन किया व लोगों से हाथ भी मिलाया। इस दौरान भाड़ी मात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रियंका गांधी के रोड शो को कामयाब बनाने के लिए पीछे-पीछे चलते नज़र आ थे।

रोड शो में उमड़ी भीड़ ने ‘चौकीदार चोर है’ के नारे भी लगाए। यहां रोड शो करने के बाद प्रियंका गांधी सीधा सहारनपुर के लिए रवाना हो गईं।

Posted By  : Rupak J

About News10India

Check Also

दिल्ली में सपा-आप का नया सियासी गठबंधन: अखिलेश-केजरीवाल की संयुक्त रैली से बदलेंगे चुनावी समीकरण

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बार समाजवादी पार्टी …

Leave a Reply