Breaking News
Home / ताजा खबर / बेटी नितारा के साथ झोपड़ी में पहुंचे अक्षय कुमार

बेटी नितारा के साथ झोपड़ी में पहुंचे अक्षय कुमार

सेंट्रल डेस्क प्राची जैन:-  अक्षय कुमार हाल ही में पूरे परिवार के साथ वक्त बिताते नजर आए थे। अब अक्षय की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसमें वो बेटी नितारा के साथ हैं। उन्होंने खुद ये तस्वीर शेयर की और पूरा वाकया बताया। अक्षय के इस पोस्ट को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

तस्वीर में अक्षय अपनी बेटी का हाथ पकड़कर झोपड़ी के अंदर जा रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में वो उस झोपड़ी में रहने वाले बुजर्ग दंपत्ति के साथ दिखे। इसके साथ अक्षय ने कुछ ऐसी बातें लिखीं जिससे उनके फैंस भी इमोशनल हो गए।


 

अक्षय कुमार ने बताया कि ‘आज का मॉर्निग वॉक मेरी बेटी के लिए एक सीख लेकर आया। हम दोनों एक गरीब दंपति के घर में पानी के लिए गए थे लेकिन उन्होंने हमें बहुत ही स्वादिष्ट गुड़-रोटी खिलाई। सच में, दयालु होने का कारण कुछ भी नहीं है। इसका मतलब है सब कुछ है।’

पिछले दिनों ट्विंकल खन्ना की नानी बेट्टी कपाड़िया का 80वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया गया। इस मौके पर अक्षय कुमार और परिवार के बाकी सदस्य नजर आए। तस्वीर में अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना, आरव कुमार, डिंपल कपाड़िया और बेट्टी कपाड़िया नजर आ रहे हैं। इस ग्रुप फोटो में सभी लोग लंच के लिए टेबल पर बैठे हुए हैं।


 

अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल 4’ दिवाली से पहले रिलीज हुई। इस साल रिलीज हुई उनकी फिल्मों में ये सबसे कमजोर फिल्म साबित हुई है। मल्टीस्टारर फिल्म होने के बावजूद दर्शकों की ओर से इसे उम्मीद के मुताबिक प्रतिक्रिया नहीं मिली। वहीं क्रिटिक्स की आलोचनाओं का भी इसे शिकार होना पड़ा।

https://www.youtube.com/watch?v=bbXme2pE2pU

About News10India

Check Also

दिल्ली में सपा-आप का नया सियासी गठबंधन: अखिलेश-केजरीवाल की संयुक्त रैली से बदलेंगे चुनावी समीकरण

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बार समाजवादी पार्टी …

Leave a Reply