Breaking News
Home / ताजा खबर / उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनाव पर भारतीय जनता पार्टी ने अपनाई नई रणनीति

उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनाव पर भारतीय जनता पार्टी ने अपनाई नई रणनीति

उत्‍तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी संगठन को नए सिरे से धार देने में जुट गई है।

प्रदेशभर में दिग्गज नेता बूथ अध्यक्षों को रिचार्ज कर पार्टी की ताकत बढ़ा रहे हैं।

इसी कड़ी में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 11 दिसंबर को मेरठ में पश्चिमी उप्र के बूथ अध्यक्षों को संबोधित करेंगे।

उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनाव पर भारतीय जनता पार्टी ने अपनाई नई रणनीति

इससे पहले 10 दिसंबर को प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मेरठ पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनाव पर भारतीय जनता पार्टी ने अपनाई नई रणनीति

भारतीय जनता पार्टी की दृष्टि से पश्चिमी उप्र में 14 जिलों में 71 विस सीटे हैं, जिसमें वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के पास 51 विधायक हैं। लेकिन 2022 विस चुनावों में सपा-रालोद के गठबंधन की वजह से चुनावी लड़ाई कड़ी हो गई है।

भारतीय जनता पार्टी भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदरदास मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ- फैक्टर और अपने संगठन के दम पर एक बार फिर सत्तासीन होने का दावा कर रही है।

इस कड़ी में पार्टी ने माइक्रोमैनेजमेंट प्लान के तहत पश्चिमी उप्र के 27500 सक्रिय बूथों में से करीब 25 हजार बूथों के साथ संवाद करने का कार्यक्रम बनाया है। क्षेत्रीय प्रवक्ता गजेंद्र शर्मा ने बताया कि पार्टी हर कार्यकर्ता और हर घर तक पहुंचने के मैनेजमेंट पर काम कर रही है।

About News Desk

Check Also

पीएम मोदी ने पूर्वोत्तर में बिगुल फूंका कहा- अबकी बार 400 पार

भले लोकसभा चुनाव की तारीखों का अब तक ऐलान नहीं हुआ है लेकिन चुनावी रैलियों …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com