Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड / भाजपा किसान मोर्चा ने गोरखपुर में निकाली ट्रैक्टर रैली

भाजपा किसान मोर्चा ने गोरखपुर में निकाली ट्रैक्टर रैली

तीनों कृषि कानूनों के निरस्त होने की घोषणा के बाद भाजपा किसान मोर्चा ने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में ट्रैक्टर रैली निकाली।इस दौरान बीजेपी नेताओं ने ट्रैक्टर मार्च के माध्यम से प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई जा रही जन कल्याण योजना का प्रचार-प्रसार भी किया।

इस दौरान जिले भर के किसानों ने हिस्सा लिया।बता दें कि कार्यकर्ताओं ने अस्पताल चौराहा, रोडवेज तिराहा, रंजीत चौराहा, रौता चौराहा, फौव्वारा चौराहा, कटरा पानी टंकी के पास पुष्प वर्षा कर किसानों का स्वागत किया गया है।

यह भी पढ़ें: नए वैरीअंट ओमीक्रोन के लिए नई ट्रैवल गाइड लाइन

किसान सरकार के साथ हैं।आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी। भाजपा सरकार सबका विकास, सबका विश्वास की तर्ज पर ईमानदार सोच के साथ कार्य कर रही है।

श्रीराम चौहान, राज्यमंत्री

इसके अलावा जिला प्रभारी अशोक सिंह ने कहा कि किसान मोर्चे के जरिए यह समझाने की कोशिश की जा रही है कि कैसे विपक्ष इसे मुद्दा बना कर सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है।

इसके साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के साथ उन्नत खेती के लिए योजनाएं संचालित जा रही हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।जनता का आशीर्वाद भाजपा सरकार के साथ है।

दिलीप पाण्डेय, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष

किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष ने आये हुए सभी किसानों और पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।इसके अलावा भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा ने बताया कि ट्रैक्टर रैली में ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर के साथ शामिल हुए।

यह भी पढ़ें: रात में जल्दी खाना खाने के होते हैं फायदे

यह भी पढ़ें: कानपुर में प्रदूषण से दो रोगियों की मौत

यह भी पढ़ें: मथुरा के मांट मूला में यंत्रणा के बाद दर्दनाक हत्या

यह भी पढ़ें: कुछ मेमोरी बूस्टिंग फूड्स आइए जानते हैं क्या

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में कोरोना के नए वैरियंट को लेकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश

यह भी पढ़ें: सर्दियों में हाथों को एक्‍सफोलिएट करना है बहुत जरूरी

पंचायत और ज़िला पदाधिकारी रहे उपस्थित

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, दयाशंकर मिश्र विनोद शुक्ल, जगदम्बा सिंह, पवन चौधरी, प्रमोद पाण्डेय, रामभद्र शुक्ल, आलोक पाण्डेय, पवन वर्मा, अवनीश सिंह, वरुण पाण्डेय, वरुण सिंह, जय प्रकाश शुक्ल, दुष्यन्त सिंह, राधेश्याम कमलापुरी, अजीत शुक्ल, नागेन्द्र शुक्ल, सुरेन्द्र चौधरी, सीताराम श्रीवास्तव, अनिल पाण्डेय, सतीश पाण्डेय, सतेन्द्र सिंह, रविन्द्र गौतम, प्रदीप सिंह, सुनील मिश्रा, कौशल गुप्ता, रोशन शुक्ला, वशिष्ठ मुनि, घनश्याम तिवारी, सुरेश पाण्डेय, संदीप पाण्डेय, गौरव मणि त्रिपाठी, उमेश तिवारी, पवन चौधरी, बच्चा लाल चौधरी, पंकज मिश्रा, अजीत शुक्ला, सतीश कुमार राजू, देव दीपक पाण्डेय, कौशल गुप्ता, रमेश तिवारी, रामअचल मौर्य, विष्णु यादव, अरुण चौधरी, प्रिंस उपाध्याय, पंकज सिंह, महेंद्र पाण्डेय, रामनिवास गिरी सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

About News10indiapost

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com