Breaking News
Home / ताजा खबर / 10वीं पास के लिए बंपर भर्तियां, डाक विभाग में फिर निकली सरकारी नौकरी

10वीं पास के लिए बंपर भर्तियां, डाक विभाग में फिर निकली सरकारी नौकरी

सेंट्रल डेस्क प्राची जैन:-   भारतीय डाक विभाग में कई पदों पर भर्तियां निकली हैं। योग्य उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं, उनके लिए पंजीकरण और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया 01 नवंबर से शुरू हो चुकी है। ये भर्तियां ग्रामीण डाक सेवक पदों पर की जा रही है। इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें…

महत्वपूर्ण तिथियां :
पंजीकरण और शुल्क जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 01 नवंबर, 2019
पंजीकरण और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 30 नवंबर, 2019


 

शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। अन्य योग्यताओं की जानकारी के लिए आगे दी गई लिंक से अधिसूचना देखें।

पदों का विवरण :
पद का नाम :                                           पदों की संख्या                        
ग्रामीण डाक सेवक (GDS)  3650
आयु सीमा :
उम्मीदवार के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष  और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है।

ऐसे करें आवेदन :
ग्रामीण डाक सेवक (GDS) पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। आगे दी गई नोटिफिकेशन को डाउनलोड कर उसे पढ़ें। समस्त जानकारी से अवगत होकर आवेदन प्रक्रिया को 01 नवंबर, 2019 से 30 नवंबर, 2019 तक पूरा करें। अधिक जानकारी के लिए आगे दी गर्ई अधिसूचना देखें।
नौकरी का स्थान: महाराष्ट्र

About News10India

Check Also

दिल्ली में सपा-आप का नया सियासी गठबंधन: अखिलेश-केजरीवाल की संयुक्त रैली से बदलेंगे चुनावी समीकरण

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बार समाजवादी पार्टी …

Leave a Reply