Breaking News
Home / ताजा खबर / बिहार को केन्द्र ने दिया 3411.62 करोड़ का तोहफा, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण को होगा फायदा

बिहार को केन्द्र ने दिया 3411.62 करोड़ का तोहफा, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण को होगा फायदा

सेंट्रल डेस्क,साहुल पाण्डेय: लोकसभा चुनावों से ठीक पहले बिहार को केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की ओर से बड़ी सौगात मिली है। बिहार में सड़क निर्माण को लेकर केन्द्र की ओर से बिहार को 3411।62 करोड़ का तोहफा मिला है। केन्द्र की ओर से जारी इस राशि का प्रयोग बिहार राष्ट्रीय राजमार्ग, राष्ट्रीय जलमार्ग और केंद्रीय सड़क निधि की ग्यारह परियोनाओ का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। इस सौगात को देने आज खुद केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी बिहार पहुंचे थे।

राष्ट्रीय राजमार्ग, राष्ट्रीय जलमार्ग और केंद्रीय सड़क निधि की ग्यारह परियोनाओ का लोकार्पण और शिलान्यास

केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि ये परियोजनाएं शशक्त पूर्वी भारत बनाने के नरेन्द्र मोदी के सपने के सकार केरेंगी। बता दें कि ये परियोजनाएं पूर्वी और पश्चिमी चंपारण के लिए वरदान साबित होगी। केन्द्र की ओर से  दी गई इस सौगात के तहत बगहा में 91 किमी। आरओबी का निर्माण, मंगलपुर में 94 किमी। आरओबी का निर्माण, मनुवापुल नवलपुर तक 37 किमी। सड़क निर्माण, जलमार्ग 37 के अंतर्गत गंडक नदी पर मैसालोटन बराज से गंगा संगम तक 300 किमी जलमार्ग शामिल है।

केन्द्र की ओर से दी गई इस सौगात के तहत बिहार के पश्चिम चम्पारण के बगहा में 366।62 करोड़ की लागत से सड़क और जलमार्ग परियोजनाओं को पूरा किया जाएगा। इसके आलावा आज केन्द्रीय मंत्री ने मिसरौली से परसौनी प्रखण्ड तक राष्ट्रीय राजमार्ग 28 का भी लोकार्पण किया। वहीं गडकरी ने पूर्वी चंपारण मोतिहारी में 2,632 करोड़ की लागत की सड़क परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया। वहीं रक्सौल में 504 करोड़ के सड़क निर्माण के कार्य का भी गडकरी ने लोकापर्ण और शिलान्यास किया।

हम जो सड़के बना रहे हैं उससे किसानों को सबसे बड़ा लाभ होगा

इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि हम जो सड़के बना रहे हैं उससे किसानों को सबसे बड़ा लाभ होगा। किसान अच्छी सड़को के माध्यम से अपनी फसल कम समय मे हीं बड़े शहरों में और मंडियों में पहुंचा सकेंगे।बिहार में आर्थिक विकास की रफ्तार और तेज हो इसलिए मोदीजी के नेतृत्व में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास पर हम काफी जोर दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से बिहार के पूर्वी और पश्चिम चम्पारण के बीच यातायात व्यवस्था में सुगमता आएगी। वहीं उन्होंने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से पूर्व-पश्चिम गलियारा से भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लोगों को बेहतर सड़क मिलेगी। वहीं अयोध्या से जनकपुर तक सीधा रास्ता बनाने और गंगा और गंडक द्वारा जलमार्ग से आने जाने की व्यवस्था को सुगम करने की भी बात उन्होंने कहीं हैं।

बताते चलें कि नितिन गडकरी के बिहार आने को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चाएं तेज हैं। बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर लगातार सरगर्मी तेज है ऐसे में राजनाथ सिंह के बाद गडकरी का बिहार आना बताता है कि बीजेपी ने बिहार को लेकर कमर कस ली है।दरअसल, माना ये जा रहा है कि चुनाव से पहले पहले बीजेपी बिहार को प्रोजेक्ट करना चाहती है। और शायद यही वजह है कि दनादन स्टाइल में योजनाओं का शिलान्यास हो रहा है।

About News10India

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com